मैं हिंदूवादी नहीं राष्ट्रवादी : राहुल गांधी
इंदौर में पत्रकारों से बोले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष
खबर नेशन / Khabar Nation
सीधी सपाट भाषा , आक्रामक तेवर , आश्वस्त करने का भाव , अपनी गलतियों की स्वीकारोक्ति अगर यह माना जाए तो अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी परिपक्व अंदाज में नजर आए । इंदौर में मीडिया से मुखातिब राहुल जहां टेबल टू टेबल जाकर पत्रकारों से मधुर रिश्ते की कवायद करते नजर आए। इस दौरान राहुल ने एक कोशिश जरूर की कि मीडिया पर किसी तरह के आरोप न लगे।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने मंदिर मुद्दे पर सवाल उठाया कि क्या मंदिर नरेंद्र मोदी या अमित शाह की निजी प्रापर्टी है , जो आम जनता मंदिर खुलकर न जाएं।
राहुल ने कल के बयान पनामा पेपर में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र का नाम है पर कहा कि मैं जितने राज्य में घूमा भ्रष्टाचार को लेकर कन्फ्यूज हो गया। उनका नाम तो व्यापम और ई टेंडर घोटाले में है।
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने पर उन्होंने कहा कि कमलनाथ अनुभवी हैं और स्मार्ट है तो ज्योतिरादित्य सिंधिया यंग डायनमिक है । हम जनता के बीच सिर्फ एक ही चेहरे के साथ क्यों जाएं ।
राहुल ने कहा कि वे हिंदूवादी नहीं राष्ट्रवादी हैं । राहुल ने कहा कि मैं सभी वर्ग जाति का नेता हूं।
राहुल गांधी ने सबसे बड़ी चुनौती रोजगार और चीन को मानते हुए कहा कि देश का युवा योग्य और मेहनती हैं।हम सरकार में आने के बाद रोजगार के अवसर बढ़ाकर चीन से मुकाबला करेंगे ।
उन्होंने कहा कि 2014 में हमारी सरकार की गलतियों के कारण हारे थे । भ्रष्टाचार , बेरोजगारी और किसानों के मामले में हमारी सरकार से भी खराब हालात मोदी सरकार के हैं । आज प्रधानमंत्री पर आरोप लग रहे हैं मनमोहन सिंह पर एक भी आरोप नहीं था । हमने भ्रष्टाचार के मामले में किसी को भी हटाने में एक मिनट की भी देरी नहीं की । प्रधानमंत्री जेल जाएंगे । राफेल मामले में जब कागज निकलेंगे तो कागज पर दो ही नाम होंगे अनिल अंबानी और नरेन्द्र मोदी । इस मामले में न रक्षा मंत्री और न ही कोई और दोषी है । सिर्फ और सिर्फ मोदी ही दोषी हैं ।