प्रधानमंत्री जी की मंशानुरूप पार्टी ने शुरू किया सेवा कार्य
प्रदेश अध्यक्ष ने माता मंदिर चौराहा पर बूथ क्रमांक 105 के कार्यकर्ताओं से किया संवाद
वार्ड क्रमांक 105 में शुरू हुआ वाचनालय, स्थानीय जनता पढ़ सकेगी अखबार
खबर नेशन/ Khabar Nation
भोपाल। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मंशानुरूप भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज से प्रदेश भर में प्रत्येक बूथ पर सेवा कार्य प्रारंभ कर दिए है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के बूथ सशक्तिकरण के सुझाव को लेकर बुधवार शाम को दक्षिण पश्चिम विधानसभा के बूथ क्रमांक 105 के माता मंदिर चौराहा पर बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद किया। प्रदेश अध्यक्ष ने वार्ड क्रमांक 105 में वाचनालय का शुभारंभ किया, जिसमें स्थानीय जनता अखबार पढ सकेगी। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
श्री शर्मा ने कहा कि हम सेवा के लिए कार्य करते है, यह विश्वास जनता से अर्जित भी करना है। जिसका आज से शुभारंभ हो गया है। हमें समाज में सकारात्मक भाव लाने के लिए ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम करने होंगे, जिससे सामाजिक ताना बाना अच्छा हो। घरों से पेपर एकत्रित कर एक स्थान पर पढने की व्यवस्था की जा रही है। प्रत्येक बूथ पर अखबारों का वाचनालय शुरू करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की मंशा के अनुरूप प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि प्रत्येक बूथ पर सेवा कार्य करेंगे और आज से ही शुरू कर दिया है। इसी प्रकार हमें आसपास रहने वाले बच्चों के जन्मदिन को आगंनवाडी में एकत्रित होकर मनाना, प्रधानमंत्री जी ने 5 लाख रूपए तक के इलाज की व्यवस्था की है उनका आयुष्मान कार्ड बनाना और गरीब कल्याण की योजनाओं को घर घर में जाकर बताना है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री राहुल कोठारी, जिला महामंत्री श्री रविन्द्र यति, विधानसभा प्रभारी श्री शंकर मकोरिया, श्री राजेन्द्र गुप्ता, जिला मंत्री श्रीमती कीर्ति गुप्ता, श्री राजकुमार विश्वकर्मा, श्री राजू अनेजा, श्रीमती आरती अनेजा, श्रीमती विमलेश यादव, मंडल अध्यक्ष श्री आदित्य अग्रवाल, श्री प्रियेश उपाध्याय, श्री पारस नरवरिया, विस्तारक श्री भूषण वर्मा, श्री लालबिहारी सिंह, श्री सुमंत राज, श्री दिनेश कुमार, श्री महेन्द्र दवे सहित जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999