आज भारत के विकास में गति, शक्ति, सुरक्षा और संयम है- तरुण चुघ
मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत के विकास में गति, शक्ति, सुरक्षा और संयम है- तरुण चुघ
राष्ट्रीय महासचिव चुघ ने ग्वालियर में किया जनसभा को संबोधित
खबर नेशन/ Khabar Nation
ग्वालियर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार गरीबों, मजदूरों, किसानों की सरकार है जो विकास के लिए काम कर रही है। 9 वर्षों में मोदी जी की सरकार गरीबों के जीवन में परिवर्तन लाई है। देश में लगभग 48 करोड़ लोगों के जन-धन एकाउंट खोले गए। उज्जवला योजना के तहत साढ़े 9 करोड़ गैस कनेक्शन दिए गये। देश में लगभग साढ़े तीन करोड़ घरों में बिजली पहुंचाई गई। 11 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कराया गया। 10 करोड़ से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है और लगभग साढ़े 12 करोड़ घरों में नल से जल पहुंचाया गया है। पीएम आवास योजना के तहत हर गरीब को मकान के तहत तीन करोड़ से अधिक आवास निर्मित हुए हैं। देश में लगभग 55 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है। आज भारत के विकास में गति भी है, शक्ति भी है, सुरक्षा भी है और संयम भी है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री तरुण चुघ ने गुरूवार को विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत ग्वालियर के किला गेट रोड पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। जनसभा को सांसद श्री विवेकनारायण शेजवलकर, ग्वालियर जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी, शिवपुरी जिलाध्यक्ष श्री राजू बाथम ने भी संबोधित किया।
दुनिया में घोटालेबाज देश के रूप में थी भारत की छवि
श्री चुघ ने कहा कि 2014 के पहले देश की अर्थव्यवस्था चरामराई हुई थी। भ्रष्टाचार के नए मामले और घोटाले हर दिन सामने आते थे। केन्द्र सरकार के कई मंत्री या तो जेल में थे या फिर बेल (जमानत) पर थे। मोदी सरकार ने सत्ता संभालने के बाद देश को उस स्थिति से बाहर निकाला। कांग्रेस सरकार के एक प्रधानमंत्री ने कहा था कि जब हम दिल्ली से 1 रुपया भेजते हैं, तो वह संबंधित व्यक्ति तक आते-आते 15 पैसा ही बचता है। लेकिन हमें गर्व है कि आज अगर हम दिल्ली से 1 रुपया भेजते हैं, तो उस व्यक्ति तक पूरा एक रुपया पहुंचता है। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की तरक्की को देख रहा है। कोरोना के समय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के वैज्ञानिकों ने स्वदेशी वैक्सीन बना कर भारत ही नही दूसरे देशों को निर्यात करके महामारी रोकने में बड़ा योगदान देने का काम किया। वही कांग्रेस ने इसे मोदी वैक्सीन बताकर उपहास उड़ाया। आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वैश्विक नेता हैं तो कांग्रेसी को दिक्कत होती है। श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश का मान बढाने का काम किया है।
यह श्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों का भारत है
राष्ट्रीय महासचिव श्री तरुण चुघ ने कहा कि उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को शहर से जुड़ने के लिए सड़कों का निर्माण निरंतर किया जा रहा है। कृषि के क्षेत्र में भी मोदी सरकार प्रारंभ से प्रतिबद्ध है। मोदी सरकार के बीते 9 वर्षों में भारत गरीबों एवं वचितों की सेवा करने वाला, नारी शक्ति को संबल देने वाला, युवाओं के सपनों को पूरा करने वाला, किसानों के कल्याण को सुनिश्चित करने वाला, सबके लिए सहज और उत्तम सेवाएं उपलब्ध कराने वाला तथा निरंतर विकास करने वाला भारत बना है। उन्होंने कहा कि आज का भारत विरासत के साथ विकास करने वाला है। यह नया भारत है, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों का भारत है। यह मिशन इंडिया के तहत आगे बढ़ता हुआ भारत है।
मोदी सरकार की नीतियों से दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है
राष्ट्रीय महासचिव श्री चुघ ने कहा कि इन 9 वर्षों में तमाम संकटों के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हुई है। मोदी सरकार की नीतियों से अभी हमने ब्रिटेन को पीछे छोड़ा है, जल्द ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज मजबूत अर्थव्यवस्था वाले देश के रूप में उभर कर सामने आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने देश की सीमाओं को सुरक्षित बनाया है। देश पर जो भी आंख उठाएगा उसको छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके हमारी सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी श्री जीतू जिराती, पाठय पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र बरूआ, जिला प्रभारी श्री अरूण चतुर्वेदी, बीज विकास निगम अध्यक्ष श्री मुन्नालाल गोयल, सभापति श्री मनोज तोमर, ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री कौशल शर्मा, शिवपुरी जिलाध्यक्ष श्री राजू बाथम, अशोकनगर जिलाध्यक्ष श्री आलोक सिकरवार सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।
चुघ ने ग्वालियर में सम्पर्क से समर्थन के तहत गायिका से भेंट की
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संपर्क से समर्थन अभियान के तहत पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री तरुण चुघ ने ग्वालियर के लक्ष्मीगंज स्थित सनसाईन टावर में निवासरत ग्वालियर घराने की ख्यातिनाम राष्ट्रीय गायिका सुश्री शाश्वत मण्डल से भेंट की। श्री चुघ ने सुश्री मण्डल को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 9 वर्ष की उपलब्धियों की पुस्तक भेंट की। वहीं श्री तरुण चुघ ने सुश्री मण्डल से उनकी गायिकी को लेकर भी चर्चा की तथा परिवार के अन्य सभी सदस्यों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। वहीं सुश्री मण्डल की बडी बहन ने हस्तनिर्मित श्री गणेश जी की मधुबनी पेंटिंग श्री चुघ को उपहार स्वरूप भेंट की। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व संभागीय प्रभारी श्री जीतू जिराती, जिला अध्यक्ष श्री अभय चौधरी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री जवाहर प्रजापति, विधानसभा प्रभारी प्रहलाद भारती, धर्मेंद्र राणा उपस्थित थे।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999