राष्ट्रीय महासचिव चुघ मुरैना एवं ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे
खबर नेशन/ Khabar Nation
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री तरूण चुघ 28 जून को दतिया, भिण्ड और 29 जून को मुरैना एवं ग्वालियर प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
श्री तरूण चुघ 28 जून को प्रातः 9.30 बजे दतिया पहुंचकर मां पीतांबरा शक्तिपीठ के दर्शन करेंगे। प्रातः 10.40 बजे विकास तीर्थ कार्यक्रम के तहत गामा अखाडा पुलिस लाइन दतिया एयरस्ट्रिप पहुंचेंगे। श्री चुघ दोपहर 2 बजे भिण्ड के मेहगांव में शासकीय सरस्वती स्कूल के पास आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3.30 बजे भिण्ड विधानसभा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम 4.30 बजे भिण्ड शासकीय अस्पताल के सामने महाजनसंपर्क अभियान में शामिल होंगे। श्री चुघ शाम 5.15 बजे संपर्क से समर्थन अभियान के तहत झांसी मोहल्ला पहुंचकर डॉ. गुलाब सिंह किरार से मुलाकात करेंगे।
राष्ट्रीय महासचिव श्री तरूण चुघ 29 जून को प्रातः 10.30 बजे ग्वालियर के 103, सनशाइन टावर, एबीरोड लक्ष्मीगंज हरेशिव मैरिज गार्डन में संपर्क से समर्थन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1.30 बजे मुरैना जिले के सबलगढ विधानसभा के मंडी मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 5.30 बजे ग्वालियर के किला गेट रोड पर जनसभा को संबोधित करेंगे। श्री चुघ शाम 7.45 बजे ग्वालियर रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999