मध्यप्रदेश पुलिस के 3250 परिवारों पर संकट के बादल

 

 

चार माह से वेतन नहीं, भविष्य में नौकरी जाने का संकट

 

अमित दुबे/ खबर नेशन / Khabar Nation

 

मध्यप्रदेश पुलिस की संचालित डायल 100 सेवा के नये टेंडर के अटकने और संचालित की जाने वाली सेवा प्रदाता कंपनी भारत विकास ग्रुप द्वारा 1 जनवरी 2023 से बंद करने के अल्टीमेटम के चलते सवा तीन हजार कर्मचारियों के भविष्य पर संकट के बादल छा गए हैं। मध्यप्रदेश पुलिस के आला अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं गया है।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश की डायल 100 सेवा प्रदाता कंपनी का निविदा समय जून 2022 में समाप्त हो गया है। यह कंपनी वर्तमान में निविदा समय छह माह बढ़ाए जाने के चलते कार्य कर रही है। एक्सटेंशन पीरियड का 47 करोड़ रुपए का भुगतान बकाया है। जिसके कारण कंपनी ने कर्मचारियों का लगभग चार माह का वेतन भुगतान नहीं किया है। डायल 100 सेवा के बंद करने के अल्टीमेटम संबंधित समाचार को खबर नेशन ने प्रसारित किया था। जिसके बाद भारत विकास ग्रुप द्वारा कर्मचारियों के साथ की जा रही धांधली की जानकारी सामने आई। सूत्रों के अनुसार चार माह का वेतन बकाया है। इसी के साथ ही दीपावली पर दिया जाने वाला बोनस भी नहीं दिया गया है। इसी के साथ ही यह जानकारी भी सामने आई कि नवंबर 2015 में जब इस योजना की शुरुआत की गई थी तब कर्मचारियों को भर्ती के दौरान 12000 रुपए वेतन भुगतान, साप्ताहिक अवकाश का वादा किया गया था। ना ही पूरा वेतन दिया गया और ना ही साप्ताहिक अवकाश दिया गया। आकस्मिक परिस्थिति में अवकाश लेने वालों का वेतन भी काटा गया और अवकाश के चलते ओवरटाइम भी करवाया गया। पांच साल में एक भी सैलेरी इंक्रीमेंट नहीं दिया गया।

बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश में डायल 100 में 1000 वाहन लगाए गए हैं। जिन पर तीन पायलट के मान से 3000 पायलट काम कर रहे हैं। इसके अलावा भी लगभग 250 कर्मचारी अन्यत्र काम कर रहे हैं। 

चार माह से वेतन नहीं मिलने के कारण और भविष्य में डायल 100 के नवीन टेंडर प्रक्रिया के चलते कर्मचारियों को भय है कि अगर इस कंपनी को कार्य नहीं मिला तो भविष्य में वे बेरोजगार हो जाएंगे। मध्यप्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी वर्तमान समस्या में ही उलझे हुए हैं। इस और अभी उनका ध्यान नहीं गया है।

मध्यप्रदेश के अनेक पाठकों ने इस समाचार पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि वैसे भी वेस्टेज मनी ही है डायल १०० । इतना अपराध नहीं है मप्र में और ये गाड़ी वाले करते क्या थे ? वसूली जबकि उनको गाड़ी रोकने तक का अधिकार नहीं था।  और अगर काल होगा तो हर थाने पर दो से तीन गाड़ी और मोटरसायकिल है । वे तुरन्त पहुँच जाते हैं । फिर सिस्टम को चालु रखने के लिये फरियादी से कहते हैं डायल १०० पर फ़ोन लगा दो। इसके अलावा भी घटना स्थल पर डायल 100 के वाहनों का देर से पंहुचना, वाहनों का कंडम स्थिति में होने की शिकायतें मध्यप्रदेश पुलिस को की गई थी। परियोजना की विसंगति की हार्दिक और भारत के लेखा परीक्षा एवं नियंत्रक विभाग ने भी आपत्ति उठाई थी। जिसकी रिपोर्ट विधानसभा में पटल पर रखी गई थी। इस रिपोर्ट में टेंडर शर्तों के उलंघन की और भी इशारा किया गया था। पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

गौरतलब है कि सेवा प्रदाता कंपनी भारत विकास ग्रुप का दावा है कि उनके माध्यम से विभिन्न सेक्टरों में काम किया जाता है। सूत्रों के अनुसार इस संस्था से अप्रत्यक्ष तौर पर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई बड़े बड़े नेता और पदाधिकारी जुड़े हुए हैं। जिसके चलते मध्यप्रदेश शासन के वरिष्ठ अधिकारी कंपनी की कारगुज़ारियों पर चुप्पी साध जाते हैं।

 

 

तो 1 जनवरी 2023 से मध्यप्रदेश में बंद हो जाएगी डायल 100

 एक्सक्लूसिव  Dec 24, 2022

वजह 47 करोड़ के अटका हुआ भुगतान और नये टेंडर में देरी होना

मध्यप्रदेश पहला राज्य चालू करने में और पहला ही बनेगा बंद होने में

संचालित करने वाली कंपनी ने दिया अल्टीमेटम

अमित दुबे / खबर नेशन/ Khabar Nation

SEE Read More:

http://khabarnation.com/exclusive/Dial-Hundred-Close-Mp

 

लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment