ठाकुर साहब का खजुराहो में दरबार
मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह का प्रशासनिक टूरिज्म
खबर नेशन /Khabar Nation
अधिकारियों को इंदौर रहना भुला दूँगा से अपने कड़क तेवर दिखाने वाले मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह सांस्कृतिक शैली के पर्यटन स्थल खजुराहो पर सरकारी मीटिंग लेने जा रहे हैं। मुख्य सचिव संभागीय मुख्यालय पर राजस्व मामलों को लेकर लगातार कवायद कर रहे हैं।
इस सिलसिले में 27 जनवरी को सागर संभाग की बैठक छतरपुर जिले के खजुराहो में होने जा रही है। बैठक में दमोह , सागर,पन्ना, छतरपुर टीकमगढ़ के कलेक्टरों से लेकर नायब तहसीलदार तक को इस बैठक में मौजूद रहने के निर्देश है। यह बैठक दूसरें चरण की है जिसमें पिछली बैठक के दौरान दिए गए निर्देशों पर राजस्व मामलों के निराकरण में हुई प्रगति की समीक्षा की जा रही है। पहले दौर में मुख्य सचिव के जो तेवर थे वो इस बार संतुष्टि के भाव से भरे नज़र आ रहे हैं। दूसरे दौर में उज्जैन और होशंगाबाद संभाग की बैठक हो चुकी है। संतुष्टि का कारण लंबित राजस्व मामलों का तेजी से निराकरण,आनलाईन -मानिटरिंग , मुख्यमंत्री आनलाईन में दर्ज शिकायतों का निराकरण , और एक दल का गठन करना रहा हैं। अगले दौर में कलेक्टर और एस.डी.एम लेवल पर ही समीक्षा की जाएगी।
चलते-चलते
सरसों का तेल
मध्यप्रदेश के विवादों में रहने वाले विभाग के सचिव के निर्देश मातहतों को हँसने पर मजबूर कर देते हैंं । मोबाइल पर जारी होने वाले निर्देशों में ऐसे शब्दों का समावेश हो जाता हैं जिसका विभाग से दूर दूर का नाता नहीं रहता। मसलन सरसों का तेल , रेट , आरोपी , सेंट जैसे शब्द मातहतों को मुस्कुराने का मौका दे देते हैं। साहब की मंशा पर सवाल नहीं उठाए जा सकते पर वजह हैं कि साहब को निर्देश मोबाइल पर बोलकर लिखने की आदत है।