ख़बर नेशन कांग्रेस के शरद कोल और आप की नेहा बग्गा भाजपा में शामिल

भोपाल। जिला पंचायत शहडोल के सदस्य और कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री शरद कोल एवं आम आदमी पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक सुश्री नेहा बग्गा आज भाजपा में शामिल हो गयी।

               श्री कोल मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह और प्रदेश प्रभारी डॉ विनय सहस्रबुद्धे, श्री विक्रम वर्मा, श्री कृष्णमुरारी मोघे एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं के समक्ष भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

               इसी प्रकार आम आदमी पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक सुश्री नेहा बग्गा आज प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह के समक्ष भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई। इस अवसर पर भोपाल के सांसद श्री आलोक संजर आदि नेता उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment