खबर नेशन भारतीय स्टेट बैंक में सतर्कता जागरूकता सप्ताह
भारतीय स्टेट बैंक, स्थानीय प्रधान कार्यालय, भोपाल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह दिनांक 29.10.20108 से 03.11.2018 तक मनाया जा रहा है । इस तारतम्य में श्री कौशिक सिन्हा, महाप्रबंधक ने सभी अधिकारियों / कर्मचारियों को दिनांक 29.10.2018 को प्रातः 11:00 बजे सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा कि शपथ दिलवाकर सप्ताह का शुभारंभ किया । जगरुकता सप्ताह के दौरान कई तरह के कार्यक्रम ग्रामसभाए, स्कूल कालेजों में भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता आदि संपूर्ण मध्य प्रदेश एवं छतीशगढ़ में आयोजित करने जा रही है ।
इस दौरान बैंक कर्मचारी स्कूलों, कालेजों, गावों में जाकर भ्रष्टाचार के विरुद संघर्ष में हर स्तर पर साथ देने और भ्रष्टाचार के उन्मुलन करने के लिए नागरिकों को सत्यनिष्ठा कि शपथ दिलवा रहें हें।
इस अवसर पर श्री ए के शुक्ला (महाप्रबंधक), श्री एम ए हक (उपमहाप्रबंधक--सतर्कता) एवं श्री ब्रह्मसिंह (उपमहाप्रबंधक) तथा बैंक से समस्त अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित थे।