खबरनेशन भाजपा कार्यालय पर राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री संबित पात्रा की पत्रकार-वार्ता संपन्न हुई

इंदौर 29 अक्टूबर,2018/भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री संबित पात्रा ने भाजपा कार्यालय पर सम्मानीय पत्रकारबंधुओं से चर्चा करते हुए कहा कि राहुल गांधी आज इंदौर आकर महांकाल जा रहे है एक ओर राहुल गांधी महांकाल मंदिर जाकर दर्शन करते है वही दूसरी ओर उनकी पार्टी के नेता शिवलिंग पर चप्पल मारने की बात करते है। क्या यह उचित है ? उन्हीं के खास कांग्रेस नेता शशि थरूर ने हिन्दू धर्म की आस्था के केन्द्र भगवान महादेव महांकाल का अपमान किया। शशि थरूर ने हिन्दू धर्म व महांकाल भगवान पर टिप्पणी करते हुए कहा शिवलिंग पर बिच्छू बैठा हो, उसे चप्पल से मारना होगा, आपने शिवलिंग पर चप्पल मारने जैसे घोर निंदनीय टिप्पणी भगवान शिवजी के लिये की है। उन्होंने लाखों हिन्दूओं की आस्था को ठेस पहुंचाई। इंदौर सामान्य नगरी नहीं है, ये मां अहिल्या की पावन नगरी है। 

शशि थरूर ने शर्मनाक टिप्पणी करते हुए भगवान महांकाल एवं पूरे प्रदेश के अपमान किया है। आपने राहुल गांधी से इस कृत्य के लिये माफी मांगने के लिये कहा और महांकाल का अपमान करने वाले शशि थरूर को तुरंत कांग्रेस पार्टी से बाहर करने के लिये कहा। आपने राहुल गांधी से पूछा आप कैसे जनैऊधारी हो, आपका गौत्र क्या है। कुछ लोग कहते है कि उनका गौत्र वैटिकन है, उस पर राहुल गांधी को स्पष्टीकरण देना चाहिए। राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी ने तो भगवान राम के अस्तित्व पर ही प्रश्न चिन्ह लगा दिया था और कांग्रेस के नेताओं ने कहा था कि राम काल्पनिक हैं। 

आपने कहा कि 2014 लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस की करारी हार हुई थी उसके बाद एन्टोनि कमेटी बनी थी। उस कमेटी ने एक रिपोर्ट तैयार की थी, जिसमें यह उल्लेखित था कि कांग्रेस पार्टी की पहचान मुस्लिम पार्टी के रूप में है। राहुल गांधी रिपोर्ट की उन्हीं आवश्यकताओं के लिये मंदिर-मंदिर जाने का नाटक कर रहे है। भगवान कहीं ना कहीं उन्हें सद्बुद्धि देगा, ताकि वे शशि थरूर जैसे नेताओं को पार्टी से बाहर कर सकें।

इस दौरान आपने पत्रकार बंधुओं के द्वारा पूछे गये कई सवालों के भी संतोषप्रद जवाब दिये। प्रेस वार्ता में उनके साथ भाजपा नगर अध्यक्ष श्री गोपीकृष्ण नेमा, श्री संबित पात्रा के सहयोगी श्री सतीश लखेरा, प्रदेश प्रवक्ता श्री उमेश शर्मा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी श्री सर्वेश तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीतू जिराती, श्री मधु वर्मा, श्री सुमित मिश्रा, श्री जयप्रकाश मूलचंदानी, श्री आलोक दुबे, श्री मुकेशसिंह राजावत, श्री कमल वाघेला, श्री गुलाब ठाकुर आदि उपस्थित थे।

श्री संबित पात्रा को मालवी पगड़ी पहनाकर पुष्पगुच्छ देकर भाजपा कार्यालय पर अगवानी

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री संबित पात्रा का आज भाजपा कार्यालय इंदौर पर पहुंचने पर उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मालवी पगड़ी पहनाकर कर पुष्पगुच्छ देकर पुष्पमालाओं से आगवानी करते हुए स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, बालकृष्ण अरोरा(लालू), प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी सर्वेश तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, मधु वर्मा, सुमित मिश्रा, जे.पी. मूलचंदानी, आलोक दुबे, मुकेशसिंह राजावत, कमल वाघेला, गुलाब ठाकुर, मुकेश मंगल, कमल वर्मा, युवराज दुबे, मुकेश जरिया, वैंकटेश्वर शर्मा, आशीष गुप्ता, वरूण पाल, अंकेश वर्मा आदि उपस्थित थे।

भाजपा ने राजबाड़ा पर मां अहिल्या प्रतिमा के सामने धरना देकर कांग्रेस नेताओं को सद्बुद्धि के लिये भजन किए 

इंदौर 29 अक्टूबर,2018/भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल एवं घनश्याम शेर ने बताया कि आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजबाड़ा पर एकत्रित होकर मां अहिल्या की प्रतिमा के नीचे सांकेतिक धरना देकर ‘‘रघुपति राघव राजाराम’’ व ओम नमः शिवाय के जाप किया।

इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि समाचार पत्रों में जब ऐसे नास्तिक व्यक्ति के बारे में पड़ा तो लगा कि कांग्रेस के ये नेता देश को अपमानित कर रहे है। उनकी टिप्पणी से पूरे देश आहात है। धर्म और राजनीति के बीच में यह गंदगी जो आई है उसका विरोध करने के लिये हम सब मां अहिल्या के चरणों में बैठकर कांग्रेस नेताओं को सद्बुद्धि मिले इस हेतु मां से विनती कर रहे है।

एक तरफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मानसरोवर यात्रा करते है, बाबा महांकाल की पूजा करते हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके खास कांग्रेस नेता शशि थरूर शिवलिंग पर चप्पल मारने की बात कर रहे है। 

प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा ने कहा कि हम सब की आत्म मां अहिल्या में बस्ती है, अहिल्या मां हाथ में शिवलिंग लेकर बैठी है। हम आज शिवभक्त मां से विनती करने आये है, कि कांग्रेस के ऐसे नेताओं को सदबुद्धि दे। आपने राहुल गांधी से कहा कि वे मां अहिल्या से माफी मांगे एवं अपने खास नेता शशि थरूर हो पार्टी से बाहर करें। 

धरने में प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, विधायक सुदर्शन गुप्ता, इ.वि.प्रा. अध्यक्ष शंकर लालवानी, उमेश शर्मा, अंजू माखीजा, मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल, घनश्याम शेर, कमल वाघेला, जयदीप जैन, हरप्रीतसिंह बक्षी, सुमित मिश्रा, सोनू राठौर, मुकेश मंगल, कमल वर्मा, पदमा भोजे, ज्योति तोमर, श्रद्धा दुबे, मनस्वी पाटीदार, मयुरेश पिंगले, विनोद खंडेलवाल, प्रशांत बिजलानी, तुलसी प्रजापत, विजय मालानी, नितीन शर्मा, विजय बिंजवा, रमाकांत गुप्ता, साधना दगडे, अनिता व्यास, चन्द्रकांता तलेरजा, पप्पी शर्मा, अरूण शर्मा, वैंकटेश्वर शमा्र, राहुल वाधवानी, मनोज मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment