पूर्व सैनिक विरोधी मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार की विदाई में अहम भूमिका निभायेंगे पूर्व सैनिक: मेजर जनरल श्याम शंकर श्रीवास्तव

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल, । 15 से 35 साल तक देश की रक्षा में अपनी सेवाएं देकर अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले पूर्व सैनिक जब अपनी सेवाएं पूरी करके वापस आते है तो उनमें से अधिकांश सैनिकों की उम्र महज 35 से 45 साल की ही होती है। उस समय उनके पास सबसे ज्यादा जिम्मेदारियां परिवार को चलाने की होती हैं और सीमित पेंशन में अपने परिवार का गुजारा करना बहुत मुश्किल होता है। देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सरकारें अपने पूर्व सैनिकों को आरक्षण देती आ रही है।

मध्यप्रदेश में भी यह आरक्षण व्यवस्था लागू थी, परंतु बीते समय में हुई पुलिस भर्ती से मध्य प्रदेश सरकार ने पूर्व सैनिकों का आरक्षण समाप्त कर इस व्यवस्था पर विराम लगाकर पूर्व सैनिकों के अधिकारों पर कुठाराघात किया और यहीं नहीं पूर्व सैनिकों द्वारा विरोध करने पर उनके विरुद्ध पुलिस में कई क्रिमिनल धाराओं के साथ केस दर्ज करवा दिए गये। बीते समय में तो पूर्व सैनिक इस अमानवीयता के खिलाफ कुछ अधिक तो नहीं कर सके पर आगामी चुनाव में इस पूर्व सैनिक विरोधी सरकार को पराजित करने के लिए सभी पूर्व सैनिक कृतसंकल्पित जरूर हैं।

आगामी 25 जून 2023 (रविवार) को सुबह 10.30 बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के मुख्य आतिथ्य और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष मेजर जनरल श्याम शंकर श्रीवास्तव (सेवानिवृत्त) के नेतृत्व में मप्र कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग का प्रांतीय अधिवेशन मप्र कांग्रेस मुख्यालय, इंदिरा भवन के राजीव गांधी सभागार में आयोजित किया गया है, जिसमें विभिन्न जिलों से करीब 1000 से अधिक पूर्व सैनिक भाग लेंगे और अपनी बात रखेंगे।  

एक दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन में पूर्व सैनिकों की क्षमताओं को ध्यान में रखते हुए उनकी नयी भूमिका को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

इस अधिवेशन में श्री कमलनाथ जी के साथ, माननीय श्री दिग्विजय सिंह जी एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण भी मौजूद रहेंगे।

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment