श्री कमलनाथ सहित कांग्रेसजनों ने तिरंगे को दी सलामी

स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस

अध्यक्ष श्री कमलनाथ ने किया ध्वजारोहण

प्रदेश के नागरिकों के नाम संदेश का किया वाचन

भोपाल, 15 अगस्त 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण किया, राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर विजय गीत ‘विजय विश्व तिरंगा प्यारा’ और राष्ट्र-गान ‘जन-गण-मन’ का गायन हुआ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी का प्रदेश के नागरिकों, कांग्रेसजनों के नाम संदेश का वाचन किया गया। श्री नाथ देश के तमाम स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद सैनानियों को नमन करते हुए प्रदेश की जनता को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

श्री नाथ ने अपने संदेश में कहा कि आज का दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, सुभाषचंद्र बोस, सरदार पटेल, बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपत राय, विपिन चंद्र पाल, पं. मोतीलाल नेहरू, डॉ. राम मनोहर लोहिया, मौलाना अबुल कलाम आजाद, बाबू जगजीवन राम, लाल बहादुर शास्त्री, डॉ. भीमराव अम्बेडकर, सरोजनी नायडू, आचार्य    कृपलानी जैसे महान नेताओं ने जिन्होंने अहिंसा के मार्ग पर चलकर एक क्रूर शासन को परास्त करने के लिए भारत की आजादी की लड़ाई लड़ी थी, वहीं सरदार भगतसिंह, चंद्रशेखर आजाद, रामप्रसाद बिसमिल, राजगुरू, रानी लक्ष्मी बाई, रानी दुर्गावती, टंट्या भील, बिरसा मुंडा जैसे क्रांतिकारियों को याद करने का दिन है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहूति इसलिए दी, कि हम आजादी की हवा में सांस लें सकें। स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी और स्व. श्री राजीव गांधी का बलिदान देश के नव-निर्माण में अनुकरणीय है। वहीं ऐसे तमाम अनगिनत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का याद करने और उन्हंे नमन करने का दिन है।  

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ नेे अपने संदेश वाचन में कहा कि देश के महापुरूषों का सपना था कि भारत का आमजन खुशहाल रहे। देश में हर समाज, जाति, धर्म, क्षेत्र, भाषा और संस्कृति को मानने वाले लोग आपस में भाईचारे से रहे। भारत तरक्की की सीढ़ियां चढ़े और दुनिया में सबसे ऊंचा मुकाम हासिल करे। (संलग्न संदेश की प्रति।)

इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारीगण रामेश्वर नीखरा, चंद्रप्रभाष शेखर, राजीव सिंह, ठा. सुरेन्द्र सिंह, महेन्द्र जोशी, पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, दीपचंद यादव, अभय दुबे, भूपेन्द्र गुप्ता, जे.पी. धनोपिया, विभा पटेल, राजकुमार पटेल, भगवानसिंह यादव (ग्वालियर), गोविंद गोयल, रवि सक्सेना, सै. साजिद अली, योगेश यादव, के.के. मिश्रा, कैलाश मिश्रा, शबिस्ता जकी, सुश्री संगीता शर्मा, दीप्ति सिंह, संजय मसानी, मोनू सक्सेना, राजकुमार सिंह, आसिफ जकी, जितेन्द्र सिंह बघेल, आनंद तारण, जितेन्द्र मिश्रा, शहरयार खान, फिरोज सिद्धीकी, अपराजिता पांडे, प्रशांत गुरूदेव, फरहाना खान, राहुल राठौर, छोटा बाबू राय, चंद्रा सर्वटे, मुईनउद्दीन सिद्धीकी, निहाल अहमद, विक्रम चौहान, गन्नू तिवारी, त्रिलोक दीपानी, शशि राजपूत, नासिर इस्लाम, मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव, मतीन खान, गुड्डू चौहान, शीतल मालवीय, महक राणा, डॉ. ज्योत्सना खरे, शिवम शेखर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित थे। 

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment