भाजपा के मालू का पाखंड भरा पितृ तर्पण

 


राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ व भाजपा के दिवंगत नेताओं, महापुरुषों,सन्तों, सैनिकोंऔर शहीदों का तर्पण श्राद्ध किया गया

खबर नेशन / Khabar Nation

मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता गोविंद मालू इंदौर में पाखंड भरा पितृ तर्पण कर बैठे । गौरतलब है कि मालू हर वर्ष राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व भाजपा के दिवंगत नेताओं, महापुरुषों , सन्तों, सैनिकोंऔर शहीदों का तर्पण श्राद्ध करते हैं । अपने इस कर्म को मालू  देश की दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि बताते हैं लेकिन बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि दिवंगत आत्माओं का तर्पण एक बार किया जाता है । हर वर्ष क्यों ? कहीं यह मालू का धर्म की आड़ में लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास तो नहीं । तर्पण कार्यक्रम के प्राप्त चित्रों में मालू उत्साह में आकर कई धार्मिक प्रक्रियाओं का उल्लंघन कर बैठे । तर्पण के दौरान जनेऊ हाथों में लिया जाना आवश्यक है लेकिन गोविंद मालू जनेऊ हाथों में धारण नहीं किए हुए हैं । तर्पण के दौरान वज्रासन की मुद्रा में बैठना जरुरी है लेकिन मालू वज्रासन की बजाय अन्य मुद्रा में नजर आ रहे हैं ।  तर्पण कर्म पीतल,तांबे या कांसे के पात्रों में किया जाता है । इस कार्यक्रम में स्टील के पात्रों में तर्पण कर्म संपन्न किया गया।
कार्यक्रम इस प्रकार रहा “संस्था आनंद गोष्ठी” की ओर से प्रतिवर्ष श्राद्ध पक्ष में राष्ट्र के महापुरुषों ,शहीदों,भाजपा और संघ के दिवंगत वरिष्ठ नेताओं का पूण्य स्मरण किया जाकर उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के लिए तर्पण किया जाता है | संस्था की ओर से  गोविन्द मालू द्वारा आज यह श्राद्ध किया गया और भारत के वैभव,उन्नति,विकास, सुरक्षा प्रदान करने की कामना पितृ देवताओं से की गई,और ओर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी को शक्ति, सामर्थ्य,कृपा और दिव्यता देने की कामना की गई |

        संस्था के प्रचार प्रमुख देवकीनंदन तिवारी ने बताया कि 

“श्री हंसदास मठ के तर्पण कार्यक्रम में आज प्रात: 8:30 बजे से  एरोड्रम रोड़ पीलिया खाल पेट्रोल पम्प के पास इंदौर" पर यह कार्यक्रम विधि विधान से पं.पवन तिवारी के सानिध्य में हुआ | इस अवसर पर संस्था की ओर से गोविन्द मालू के साथ कई कार्यकर्ताओं ने शास्त्रोक्त , विधि-विधान,पूर्ण पूजा पध्दत्ति से श्रद्धा की अंजुरी समर्पित की गई और राष्ट्र की बेहतरी,नागरिकों के सुख – समृद्धि व सौभाग्य की कामना पितृ देवताओं से की इस अवसर पर श्रीहँस पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी रामचरणदास जी,इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष  अरविंद तिवारी अतिथि थे |

Share:


Related Articles


Leave a Comment