सिंधी युथ फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ

मनोरंजन Dec 28, 2017

 

 भोपाल। राजधानी की शान बन चुके तीन दिवसीय सिंधी युथ फेस्टिवल का आज गुड गार्डन में भव्य शुभारंभ विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह ने किया। सेवा संस्था के प्रमुख दुर्गेश केसवानी ने बताया कि फेस्टिवल के पहले दिन संघर्ष से निखरती है प्रतिभाए विषय पर विभांशु जोशी, डा. अमरजीत सिंह खालसा, आनंद सबधानी ने युवाओं का मार्गदर्शन किया। फेस्टिवल में क्यूटेस्ट बेबी, कांटेस्ट का आयोजन किया गया। कांटेस्ट में बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों के साथ शामिल हुए।

बच्चों ने विभिन्न पोशाखों में सबका दिल जीत लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार दिलीप मंगतानी, जगदीश छवानी, चंदा बारगल, विभांशु जोशी आदि का स्वागत, शिव इसराणी, राजीव  बजाज ने किया। इस अवसर पर आनंद सबधानी, डा. अमरजीत सिंह खालसा, अशोक बुलानी, शीला बुलचंदानी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भावना जगवानी ने किया। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment