घर जमाई बनेंगे विराट कोहली

मनोरंजन Dec 12, 2017

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली ने सोमवार को इटली के फ्लोरेंस शहर में परिवार और करीबियों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। इटली में हुई इस गुपचुप शादी के बाद अनुष्का और विराट मुंबई स्थित एक सी-फेसिंग अपार्टमेंट में शिफ्ट हो जाएंगे। आमतौर पर ऐसा होता हैं कि शादी के बाद दुल्हन अपना घर छोड़कर ससुराल जाती हैं लेकिन यहां उलटा होगा, क्योंकि विराट अपना दिल्ली स्थित घर छोड़ अब अनुष्का शर्मा के साथ रहेंगे। जोड़ी के नए घर से जुड़ी जानकारी आर्किटेक्चरल डाइजेस्ट ने दी हैं। विराट और अनुष्का का नया घर वर्ली के ओमकार 1973 टॉवर में स्थित हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:

Previous

घर जमाई बनेंगे विराट कोहली


Related Articles


Leave a Comment