दक्षिण भारत मे इंदौरी दीक्षित बंधुओ का धमाल

मनोरंजन Jan 17, 2018

इंदौर। शहर के 2 भाई तनुज दीक्षित एवं तेजन दीक्षित ने दक्षिण भारतीय फिल्मों मे अपना वर्चस्व बना रखा है। पिछले 1 साल से टॉलीवुड में बतौर अभिनेता के रूप मे काम करके पूरे इंदौर का नाम गौरवशाली किया है। 19 जनवरी, 2018 शुक्रवार को 'वी के ए' फ़िल्मस के बैनर में बनी तेलुगु फीचर फिल्म 'ईगो' रिलीज होने जा रही है। इस फ़िल्म मे दोनों भाई मुख्य भूमिकाओं में है।

फ़िल्म के मुख्य कलाकार स्टार आशीष राज, सिमरन शर्मा एवं दीक्षा पंथ है। साथ ही राज करन, राव रमेश, पोसानी कृष्ण मुरली, प्रूध्वी, चमक चंद्र जैसे दक्षिण के जाने-माने बड़े कलाकारो ने भी इसमे काम किया है। फ़िल्म के संगीत निर्देशक ख्यातनम साई कार्थीक है, फ़िल्म का निर्देशन आर वी सुब्रह्मण्यम ने किया है। दीक्षित बंधुओ की यह फ़िल्म 'ईगो' आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, चेन्नई मे रिलीज होगी। गौरतलब है कि इंदौर निवासी तेजन एवं तनुज दीक्षित अभी तक 4 तेलुगु फिल्मो में काम कर चुके है, टॉलीवुड इंडस्ट्री में इन्हें दीक्षित ब्रदर्स के नाम से भी जाना जा रहा है, आने वाले समय मे भी कही सारी दक्षिण भारतिय फिल्मो में काम कर रहे है। साउथ इंडिया के कही नाम चीन हस्तियों ने दोनों भाईयों को शुभकामनाएं प्रेषित करी है। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment