नागरिकता संशोधन कानून पर विधायक बूथ स्तर पर करेंगे परिवारों से सम्पर्क

एक जगह Jan 04, 2020

 

नेता प्रतिपक्ष गढ़ाकोटा में संपर्क अभियान में होंगे शामिल

खबर नेशन / Khabar Nation 

भोपाल। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस पूरे देश में दुष्प्रचार कर रही है। भारतीय जनता पार्टी जनजागरण अभियान के माध्यम से पूरे देश में इस कानून की सच्चाई जनता को बता रही है। इसी कड़ी में  पार्टी ने 5 जनवरी को वृहत परिवार सम्पर्क अभियान प्रारंभ करेंगी। अभियान के तहत सभी विधायक, ओर जनप्रतिनिधि अपनी विधानसभाओं के एक बूथ पर 25 परिवारों से संपर्क करेंगे। नेता प्रतिपक्ष श्री गोपाल भार्गव गढ़ाकोटा विधानसभा के बाजार वार्ड में नागरिकों से संपर्क करेंगे।

कांग्रेस सिर्फ भ्रम की राजनीति कर रही

श्री गोपाल भार्गव ने कहा कि कांग्रेस भ्रम फैलाने और झूठ की राजनीति करने में माहिर है। नागरिकता संशोधन कानून के मामले में कांग्रेस जनता को खासकर अल्पसंख्यक भाइयों को भ्रमित कर रही है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता तक जाकर उन्हें सचेत करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तुस्टीकरण की राजनीति कर रही है। जबकि कांग्रेस सदन में जिन मुद्दों पर समर्थन करती है उन्ही मुद्दों का सड़क पर विरोध करती है। यही कांग्रेस का दोहरा चरित्र है।

 

विधायक, पूर्व विधायक और विधानसभा प्रत्याशी पहुचेंगे बूथ पर

नेता प्रतिपक्ष श्री गोपाल भार्गव ने 5 जनवरी को होने वाले परिवार सम्पर्क अभियान के लिए भाजपा के सभी विधायकों, पूर्व विधायक एवं गत विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों से अपनी-अपनी विधानसभा के बूथ पर परिवार संपर्क अभियान  में भाग लेने का आव्हान किया है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर कांग्रेस द्वारा फैलाये जा रहे झुठ से प्रदेशवासियों को अवगत कराना एवं सीएए के समर्थन में व्यापक जन जागरण के साथ-साथ इसका व्यापक प्रचार प्रसार करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment