‘‘भारत सुरक्षा मंच’’ के बैनर तले भाजपा कार्यकर्ता व आमजन सी.ए.ए.के समर्थन में 12 जनवरी को चिमनबाग मैदान से राजबाड़ा तक तिरंगा लेकर चलेंगे
भाजपा कार्यालय पर नगर पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष महामंत्री, मंडल अध्यक्ष महामंत्री एवं हारे-जीते पार्षदों की आवश्यक बैठक संपन्न
खबर नेशन / Khabar Nation
इंदौर 02 जनवरी,2020/भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा एवं जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी ने बताया कि जब से लोकसभा व राज्यसभा के सदनों से नागरिकता संशोधन कानून को मंजूरी मिली है और यह कानून देश में लागू हुआ है, तभी से देश में कांग्रेस व विरोधी दलों के द्वारा वर्ग विशेष के लोगों के बीच भ्रम फैलाकर उन्हें भड़काने का काम किया जा रहा है।
आज भाजपा कार्यालय पर नगर पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष महामंत्री, मंडल अध्यक्ष महामंत्री एवं हारे-जीते पार्षदों की आवश्यक बैठक संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी, विधायक महेन्द्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता, मधु वर्मा, सूरज कैरो की उपस्थिति में संपन्न हुई।
बैठक में संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्रीजी और गृहमंत्रीजी के द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि यह कानून देश में निवासरत किसी भी व्यक्ति को नुकसान पहुंचाने वाला नहीं है। इसके बाद भी देश में इस तरह के अराजकता का माहौल बनाया जा रहा है। जो कि कांग्रेस व विपक्षी दलों की हताशा और निराशा दर्शाता है।
आपने बताया कि नागरिकता संशोधन कानून देशहित और पाकिस्तान, बंगलादेश एवं अफगानिस्तान से धर्म के आधार पर प्रताड़ित होकर आये अल्पसंख्यकों को देश की नागरिकता देने का कानून है, इससे किसी भी व्यक्ति की नागरिकता ली नहीं जायेगी। यह नागरिकता देने का कानून है।
आपने उपस्थित पदाaधिकारियों को कहा कि उक्त कानून के समर्थन में हम सभी को लगातार जनजागरण करना है। इसके लिये हमें लगातार गोष्ठियां और बैठकें मंडल स्तर और वार्ड स्तर पर करना है। सभी बैठकें सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी बनाना है।
नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि आज देश कतिपय लोगों के कारण दोराहे पर खड़ा है। यहां विचारों और सिद्धांतों की लड़ाई चल रही है। देश में पहली बार ऐसे कोई प्रधानमंत्री आये है जो कि सिर्फ देशहित और विकास की चिंता करते है आप पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के तक सुविधा कैसे पहुंंचे इसकी चिंता करते है। हमारे प्रधानमंत्री वोट की चिंता करने की बताये देश की चिंता करते है। विगत दिनों आपके द्वारा जो बिल दोनो सदनांं में पास कराकर कानून बनाया गया इस कानून से देश के किसी भी व्यक्ति का कोई अहित नहीं हो रहा है बल्कि हमसे बिछड़े और विदेशों में भंयकर प्रताड़ित हुए व्यक्तियांं को देश की नागरिकता देने के लिये बनाया गया है, लेकिन विरोधी ताकतों को यह रास नहीं आ रहा है। सही है तो भी उसका विरोध कराने के लिये नये-नये हथकंडे अपना रहे है, देश को बांटने की साजिश की जा रही है। लेकिन देश का आम नागरिक इस कानून के समर्थन में मा. प्रधानमंत्रीजी के साथ खड़ा है।
आपने बताया कि नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में 12 जनवरी को दोपहर 12 बजे चिमनबाग मैदान पर ‘‘भारत सुरक्षा मंच’’ के बैनर तले हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ आमजन राजबाड़ा तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचेंगे। राजबाड़ा पर हम सब भारत माता के झंडे के नीचे राष्ट्रगान करने वाले है। इसी के साथ कांग्रेस और विरोधी दलों को यह संदेश दिया जायेगा कि पूरा देश इस कानून के साथ है यह कानून देश के किसी भी नागरिक का अहित करने वाला नहीं है अब आप सब भ्रम फैलाकर भड़काना बंद करे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी ने भी इस कानून के समर्थन में अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि 12 जनवरी को हम सब बड़ी संख्या में चिमनबाग मैदान पर उपस्थित होकर राजबाड़ा पहुंचेंगे।
बैठक में सभी अपेक्षित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैठक का संचालन नगर उपाध्यक्ष कमल बाघेला ने किया एवं सभी का आभार नगर मंत्री गायत्री गोगडे ने माना।