संविधान बचाओ सभा में आएंगी फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर

एक जगह Feb 01, 2020

 

 

2 फरवरी को 2 बजे बॉम्बे हॉस्पिटल के सामने महालक्ष्मी नगर मैदान में बड़ा आयोजन 

खबर नेशन / Khabar Nation

इंदौर। संविधान बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता आनंद मोहन माथुर एक बड़ी सभा रखने जा रहे हैं। इस सभा में फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आंदोलनकारी मेधा पाटकर कांग्रेस नेता दीपक बावरिया भी सभा में शरीक रहेंगे स्वरा भास्कर जेएनयू की है और सी ए ए एनआरसी और एनपीआर के मुद्दे पर बहुत मुखरता से कानून का विरोध कर रही हैं।

 

प्रशासन ने इस सभा के लिए आयोजकों को शहर में जगह देने की बजाय बॉम्बे हॉस्पिटल के सामने महालक्ष्मी नगर में जगह दी है। आयोजकों ने चिमन बाग मांगा था। अनुमति देने के बावजूद चिमन बाग को रद्द कर दिया गया। प्रशासन नहीं चाहता कि शहर के बीच में कोई बड़ा जमावड़ा हो। सीएए समर्थकों को दशहरा मैदान दिया गया था मगर सीएए के विरोधियों को दशहरा मैदान तक नहीं दिया गया। प्रशासन को लगता है कि बॉम्बे हॉस्पिटल के सामने महालक्ष्मी नगर के मैदान तक ज्यादा लोग नहीं पहुंच पाएंगे। इसीलिए यह मैदान दिया गया है। 

सीएए विरोधियों के सामने चुनौती यह है कि वह ज्यादा से ज्यादा तादाद में महालक्ष्मी नगर पहुंचे। जिस दिन से सीएए के समर्थकों ने दशहरा मैदान में हजारों लोगों की भीड़ जुटाई उसी दिन से विरोधी बड़े आयोजन की मांग कर रहे हैं। उन्हें यह मौका आनंद मोहन माथुर ने मुहैया कराया है। इस आयोजन से सीएए विरोधियों का आक्रोश कुछ कम होगा और उन्हें लगेगा कि प्रशासन ने उनके साथ बराबरी का बर्ताव किया है।

सी ए ए मामले में दिग्विजय सिंह कमलनाथ से अलग लाइन पर चल रहे हैं। कमलनाथ इंदौर आए मगर बड़वाली चौकी के धरने में नहीं गए, जबकि दिग्विजय सिंह खुलकर सी ए ए विरोधियों के साथ हैं। कमलनाथ सॉफ्ट हिंदुत्व पर चलना चाहते हैं हालांकि सॉफ्ट हिंदुत्व ने कांग्रेस को कोई फायदा नहीं पहुंचाया है, उल्टे धर्मनिरपेक्ष वोट भी बिखर गए हैं मेधा पाटकर भी शुरू दिन से विरोधियों के साथ हैं।

सीएएए के विरोध में इतना बड़ा आयोजन करना केवल आनंद मोहन माथुर की संकल्प शक्ति से हो रहा है। उन्होंने ही रवीश कुमार को फोन करके स्वरा भास्कर को आने के लिए राजी किया।

Share:


Related Articles


Leave a Comment