खण्डवा से प्रारंभ हुई यात्रा खरगौन की विधानसभाओं मे पहुंची

एक जगह Sep 11, 2023

जनता से आशीर्वाद मांगने की हकदार सिर्फ भाजपा

पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधियों ने जनता से लिया आशीर्वाद

खबर नेशन/ Khabar Nation

खरगौन। खंडवा से प्रारंभ हुई जनआशीर्वाद यात्रा रविवार को खरगौन, कसरावद, महेश्वर और धरमपुरी विधानसभा के गांवों में पहुंची। यात्रा में शामिल पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री श्री अर्चना चिटनीस, सांसद श्री गजेन्द्र पटेल, कसरावद विधायक श्री आत्माराम पटेल ने जनसभाओं को संबोधित कर नागरिकों से आशीर्वाद मांगा। पार्टी नेताओं ने यात्रा मार्ग के दौरान तीन रथसभाएं, पांच स्वागत सभाएं और दो बड़ी संभाओं को संबोधित किया।
खरगौन के मेनगांव से प्रारंभ हुई यात्रा लोहारी, सैलानी, सावदा और छोटी कसरावद होते हुए कसरावद पहुंची। यहां पार्टी नेताओं ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। यात्रा मार्ग में ग्रामीणां ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। जगह-जगह लाड़ली बहनों ने आरती की थाली लेकर स्वागत किया। यहां से यात्रा मण्डलेश्वर पहुंचने पर नागरिकों को युवाओं की टोलियों ने पुष्पवर्षा कर उत्साह के साथ यात्रा की अगवानी की। यात्रा में शामिल युवाओं ने भाजपा जिंदावाद की नारेवाजी की। मण्डलेश्वर में हुए रोड-शो में जगह-जगह स्वागत मंच और स्वागत द्वार लगाए गए थे। विभिन्न सामाजिक संगठन और मुस्लिम वर्ग के भाईयों ने भी पुष्पवर्षा के साथ यात्रा का स्वागत किया। कई स्थानों पर सरकार की विभिन्न योजनाओं के हितग्राही हाथों में धन्यवाद मोदी जी एवं धन्यवाद शिवराजी जी की तकतियां लेकर स्वागत के लिए खड़े थे।

कांग्रेस ने किसानों को छला, भाजपा सच्ची हितैषी : चिटनीस

कसरावद और मण्डलेश्वर में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री और प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनीस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सच्चे अर्थों में किसान हितैषी है, किसानों के दुख-सुख में उनके भाई मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान कंधे से कंधा किलाकर हमेशा खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के किसानों ने कांग्रेस के 15 महीनों की सरकार में खुद को ठगा महसूस किया। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेताओं ने 2 लाख रूपए कर्जमाफी की बात की, लेकिन जब सरकार बनी तो किसी भी किसान का कर्ज माफ नहीं हुआ। उल्टा किसान डिफाल्टर हो गये। लेकिन जब पुनः भाजपा की सरकार बनी, तो मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की चिंता की और उनका ब्याज माफ किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद देकर फिर से विजयी बनायें और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनायें।

महेश्वर विधानसभा को विकसित विधानसभा बनायेंगे : गजेन्द्र पटेल

खरगौन लोकसभा के सांसद एवं अनुसूचित अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री गजेन्द्र पटेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले चुनाव में महेश्वर विधानसभा में चुप हो गई थी, लेकिन इस बार हमें भारतीय जनता पार्टी को जिताना है। उन्होंने जनता से कहा कि आप इस क्षेत्र से भाजपा का विधायक बनाएं। महेश्वर विधानसभा को विकसित विधानसभा बनाने की जिम्मेदारी भाजपा की है। सभा को पार्टी प्रत्याशी श्री राजकुमार मेव ने भी संबोधित करते हुए जनता से आशीर्वाद मांगा।

छोटी कसरावद में कार्यकर्ताओं ने बनाई चंद्रयान की प्रतिकृति

छोटी सावत ग्राम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भारत की सफलता के निशान चंद्रयान को बनाकर जन आशीर्वाद यात्रा का जोरदार स्वागत किया। आशीर्वाद यात्रा का कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया इस मौके पर पवन राठौड़, भूरे सिंह ,डोंगर सिंह राठौड़ पूर्वी मंडल महामंत्री विक्की राठौड़, लाल सिंह राठौड़, सौरभ दुबे ने यात्रा में शामिल नेताओं का स्वागत किया। इसके अलावा लाडली बहनों ने इस यात्रा में शामिल नेताओं की आरती उतार कर स्वागत किया।

लाडली बहनों ने विधायक को बांधी राखी

कसरावद पहुंचने पर जन आशीर्वाद यात्रा में नगर के प्रमुख चौराहे पर सैकड़ो की संख्या में उपस्थित लाडली बहनों ने विधायक श्री आत्माराम पटेल को विशाल राखी बांधी और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए श्री आत्माराम पटेल और पूर्व मंत्री अर्चना चटनी से कहा कि आपने हम पर फूल बरसाए हैं हम आपकी राहों में काटे नहीं आने देंगे। इस दौरान पार्षद श्रीमती रेखा सोनी, श्री राजेंद्र राठौड़, श्री हेमंत सोनी, श्री राजेंद्र पाटीदार, श्री बलराम कुशवाहा शंकर के अलावा मुस्लिम अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्यों ने भी जन आशीर्वाद यात्रा का जोरदार स्वागत किया।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment