राज्यपाल श्री पटेल को बालिकाओं, बहनों ने रक्षासूत्र बांधा

एक जगह Aug 31, 2023

राजभवन में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया

भोपाल : , अगस्त , 2023

 खबर नेशन/ Khabar Nation

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रक्षाबंधन का पर्व राजभवन में मनाया। रक्षा-बंधन के मौके पर आज एस.ओ.एस. चिल्ड्रन्स विलेज खजुरी कला की बालिकायें, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के पदाधिकारी राजभवन पहुंचे। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल को रक्षासूत्र बांध कर परम्परागत स्वरुप में रक्षाबंधन का उत्सव मनाया।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने एस.ओ.एस. चिल्ड्रन्स विलेज संस्था को 11 हज़ार रुपए की राशि उपहार स्वरूप भेंट की। बच्चों को टॉफ़ियाँ और मिठाई वितरित की। इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की क्षेत्रीय निर्देशिका भोपाल बी के अवधेश भी मौजूद थीं।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम शीघ्र ही सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है। आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment