जिला सहकारी विपणन समिति नरसिंहपुर :करोडो के घोटाले का 2 वर्ष से फरार ईनामी आरोपी गिरफ्तार

एक जगह Aug 30, 2020

 

अमर नोरिया / खबर नेशन / Khabar

नरसिंहपुर -थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 83/2019 धारा 409,420,467,468,471,34 भादवि एवं 13 (1) (डी), 13 (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 188 के तहत पंजीवद्ध प्रकरण में पूर्व में 03 आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके थे एवं मुख्य आरोपी प्रेम नारायण पिता दीनदयाल पटैल उम्र 55 साल निवासी तिंदनी रोड नरसिंहपुर विगत 2 वर्षो से फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह द्वारा 5 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। दिनांक 29.08.2020 को सूचना प्राप्त हयी कि आरोपी राजमार्ग चैराहा पर अपने परिवार सहित रह रहा है सूचना के आधर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा एसडीओपी नरसिंहपुर श्री अर्जुन सिंह के मार्गदर्शन में प्रधान आरक्षक विजय पटैल, प्रधान आरक्षक सौरभ शर्मा, प्रधान आरक्षक राजेश शर्मा, आरक्षक माबूद खान, आरक्षक अखिलेश पटैल एवं सैनिक केवल सिंह की ठीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निदेशित किया गया था। निर्देश के पालन में कार्यवाही करते हुये गठित टीम द्वारा आरोपी की घेराबंदी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप फरार आरोपी को गिरफ्तार करनें में सफलता प्राप्त की गयी।
           पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह द्वारा फरार ईनामी आरोपी को गिरफ्तार करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment