‘‘प्लास्टिक मुक्त भारत’’ के संकल्प ‘‘विशाल-चुनरी यात्रा’’

एक जगह Oct 05, 2019


यातायात बाधित न हो इस हेतु 2 हजार से अधिक चुनरी रक्षक व्यवस्था संभालेगे, तीन समानान्तर वैकल्पिक मार्गो से यातायात जारी रहेगा

स्वच्छता प्रहरी यात्रा मार्ग की सफाई करते हुए चलेगें

हजारों श्रध्दालु लाखों सितारां से सजी 2 कि.मी. लम्बी विशाल चुनरी मां बिजासन माता के चरणों में चढ़ायेगें
 
केन्द्रीय मंत्री  थावरचन्द जी गेहलोत, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, मथुरा सांसद व प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी , भाजपा प्रदेशअध्यक्ष राकेश सिंह , प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत , वरिष्ठ नेता माखनसिंह  संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावडा, सांसद शंकर लालवानी, सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी सहित प्रमुख भाजपा नेता व अनेक संतगण एवं समाजों के प्रमुख सम्मिलित होगें

खबर नेशन / khabar nation 

इन्दौर /यात्रा संयोजक व भाजपा प्रदेशउपाध्यक्ष  सुदर्शन गुप्ता ने बताया कि नवरात्रि के पावन पर्व पर रविवार, 06 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे बड़ा गणपति मन्दिर से बिसाजन माता मंदिर तक हजारों श्रध्दालुओं द्वारा ‘‘प्लास्टिक मुक्त भारत’’ के संकल्प को लेकर ‘‘विशाल चुनरी-यात्रा’’ निकाली जाएगी। 2 कि.मी. से अधिक लम्बी लाखों सितारों से सजी चुनरी बिजासन माता को चढ़ाई जाएगी।
दो हजार चुनरी रक्षक संभालेगे यातायात व्यवस्था, चुनरी यात्रा में यातायात के वैकल्पिक मार्ग
श्री गुप्ता ने बताया कि यात्रा बडा गणपति मंदिर से प्रारंभ होकर पीलिया खाल, अग्रसेन नगर चौराहा, रामचन्द्र नगर चौराहा, शिक्षक नगर चौराहा, कालानी नगर चौराहा, विद्याधाम मंदिर होते हुए एयरपोर्ट थाने के सामने बने विशाल मंच के समक्ष पहुंचेगी। यातायात बाधिंत न हो इस हेतु दो हजार चुनरी रक्षक यातायात व्यवस्था संभालेगें, यात्रा मार्ग के प्रत्येक चौराहे पर चुनरी रक्षक तैनात रहेगें जो वॉकी - टॉकी के माध्यम से यातायात को सुगम बनाने का कार्य करेगें। चुनरी के दोनों ओर भी चुनरी रक्षक तैनात रहेगें। विशाल चुनरी यात्रा में हजारो महिला व पुरूष श्रृध्दालुओं के षमिल होगें, चुनरी यात्रा के समय आम जनता को मुख्य मार्ग पर आवागमन करने में परेषानी न हो इस हेतु एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिये छोटा बागडदा से सुपर कॉरिडोर होते हुए एयरपोर्ट, बिजासन मंदिर रोड पर पहुंचा जा सकेगा, एयरपोर्ट से शहर की ओर आने वाले मार्ग एयरपोर्ट रोड जो की फोर लेन है, इसमें टू लेन में चुनरी यात्रा जाएगी और टू लेन पर यातायात चालू रहेगा। साथ ही एयरपोर्ट मार्ग के समानान्तर पल्हर नगर मार्ग (60 फीट रोड) व छोटा बांगडदा मार्ग तथा सुपर कॉरिडोर मार्ग निर्वाध्द गति से संचालित रहेगा। भवरंकुआ, अन्नपूर्णा, महूनाका से एयरपोर्ट रोड जाने के लिये चंदन नगर, सिरपुर से जवाहर टेकरी, चोईथराम हॉस्पिटल चौराहा, नावदा, ग्राम रिंजलाय, हिंकारगिरी होते हुए एयरपोर्ट पहुचा जा सकेगा।
’चुनरी यात्रा में स्वागत मंचो पर प्लास्टिक यूज़ न करे स्वागतकर्ता - सावधानी बरतने की अपील की’
चुनरी यात्रा संयोजक श्री गुप्ता ने यात्रा का स्वागत करने वाली सामाजिक - शैक्षणिक - आर्थिक - खेल - व्यापारी संस्थाओं, रहवासी संघो, गरबा मंडलो से अपील की है, कि यात्रा के स्वागत मंचो पर ‘‘सिंगल यूज प्लास्टिक’’ का उपयोग न किया जाए। मंचो से वितरित होने वाली खिचडी प्रसाद, छाछ, फल और जल के लिये संस्थाएं कागत से बनी प्लेट्स का उपयोग करे।
विशाल चुनरी यात्रा मंच व यात्रा में संतगण बग्घियों में रहेगें-
चुनरी यात्रा मंच पर पंचकुईया राम मंदिर के संत श्री लक्ष्मणदास महाराज, श्री 1008 गोस्वामी व्रजोउत्सव जी महाराज, महात्यागी संत श्री राधे-राधे बाबा, महामण्लेष्वर संत श्री कम्प्युटर बाबा, अखण्ड धाम आश्रम-महामण्डलेश्वर चेतन स्वरूप जी महाराज, महामण्डलेष्वर संत श्री दादू महाराज, गोपाल दास जी महाराज, चिन्म्यानन्द जी महाराज सहित अनेक साधु-संत उपस्थित हो कर नागरिकों का अभिवादन करेंगे व यात्रा के दौरान बग्घियों में सवार होकर नागरिकों को आशीर्वाद देते हुए चलेगें।

एयरपोर्ट के सामने बने विशाल मंच से यात्रा में शमिल प्रमुख नेतागण संबोधित करेंगें व संकल्प दिलायेगें-

चुनरी यात्रा में सम्मिलित श्रध्दालुओं को केन्द्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचन्द जी गेहलोत, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा  महाजन, मथुरा सांसद व प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंह , प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत , वरिष्ठ नेता माखनसिंह , सम्भागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह  चावडा, वरिष्ठ नेता  कृष्णमुरारी मोघे, सासंद  शंकर लालवानी, सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी, महापौर श्रीमती मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड, नगर अध्यक्ष  गोपीकृष्ण नेमा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष  जीतू जिराती, विधायक  महेन्द्र हार्डिया रमेश मेन्दोला, पूर्व विधायक  मनोज पटेल,  राजेश सोनकर, श्रीमती उमाशशि शर्मा, पूर्व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता  उमेश शर्मा, संभागीय मीडिया प्रभारी आलोक दुबे, मण्डल अध्यक्ष,  विजय बिंजवा,  रमाकांत गुप्ता सहित वरिष्ठ भाजपा नेतागण क्षेत्र की जनता व श्रध्दालुओं को संबोंधित करेंगे साथ ही ‘‘प्लास्टिक मुक्त भारत’’ का संकल्प दिलायेगें।

दो लाख सितारों से जडी ‘‘विशाल चुनरी’’ मॉ बिजासन को चढायेगें

संकल्प पश्चात् यात्रा पुनः प्रारंभ होगी मॉ बिजासन के मंदिर पहुंच कर सूरत से बनकर आयी मुस्लिम कारिगरो द्वारा तैयार की गई दो लाख सलमा सितारे, चमक के साथ - साथ गोटे व मोती से संजी दो कि.मी. लम्बी चुनरी मॉ बिजासन के चरणो में अर्पित करेगें।

 


यात्रा में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा

श्री गुप्ता ने बताया कि इन्दौर स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार तीसरी बार नम्बर वन बना है। इस गरीमा को ध्यान में रखते हुए हर बार की तरह इस बार भी यात्रा में स्वच्छता का विषेष ध्यान रखा जाएगा, चुनरी यात्रा टीम के स्वच्छता प्रहरी नगर निगम सभापति अजय सिंह नरूका के नेतृत्व में यात्रा के पीछे - पीछे बडा गणपति मंदिर से बिजासन मंदिर तक यात्रा मार्ग की सफाई करते हुए चलेगें

   प्लास्टिक का कचरा बीनने वाली महिला प्रहरियों का सम्मान होगा
श्री गुप्ता ने बताया कि बडा गणपति मंदिर के पास बने मंच पर अतिथियों द्वारा प्लास्टिक का कचरा बिनने वाली महिला प्रहरियों का सम्मान किया जायेगा।

Share:


Related Articles


Leave a Comment