बड़ी संख्या में नेताओं का कांग्रेस से जुड़ना प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का स्पष्ट संकेत

यहां उमड़ा जनसैलाब बता रहा है कि जनता ने

अपना मन बना लिया है: कमलनाथ

भोपाल,  अगस्त 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के नेता और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता आज यहां कांग्रेस पार्टी में शामिल होने आए हैं। मैं आप सबका कांग्रेस पार्टी में हार्दिक स्वागत करता हूं। पिछले एक साल से लगातार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और नेता बड़ी तादात में कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि मध्य प्रदेश की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। तीन महीने बाद मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत तय है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में विभिन्न नेताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाते हुए यह बात कही।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के बाहर आज कांग्रेस सदस्यता का बड़ा आयोजन हुआ, जिसमें सागर, निवाड़ी, दतिया, सतना और शिवपुरी के नेता बीजेपी से कांग्रेस मे शामिल हुए। जहां शिवपुरी जिले से बीजेपी को एक बार फिर झटका लगा है वहां के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र जैन गोटू अपने साथियों के कांग्रेस पार्टी में शामिल हुये, बीजेपी के पूर्व विधायक के भाई है जितेंद्र जैन।

वहीं निवाड़ी के जिला पंचायत सदस्य रोशनी यादव और राहतगढ़ के पूर्व जनपद अध्यक्ष नीरज शर्मा भी कांग्रेस मे हुए शामिल। यह नेता अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ जय जय कमलनाथ और जय जय कांग्रेस के नारे लगाते हुए कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। साथ ही दतिया के भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजू दांगी भी कांग्रेस में हुए शामिल। वहीं इससे पहले, रेगांव से बीजेपी के पूर्व विधायक जुगल किशोर बागरी के बेटे देवराज बागरी और बहू वंदना बागरी कांग्रेस मे हुए शामिल।

इन सभी नेताओं को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद श्री कमलनाथ ने कहा की मध्य प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि वह शिवराज सरकार के 18 साल के कुशासन को उखाड़ फेंकेगी। आज यहां उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है।

श्री कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सरकार प्रचार अत्याचार और भ्रष्टाचार पर टिकी हुई है। उन्होंने कहा की शिवराज सरकार ‘पैसा दो काम लो’ के सिद्धांत पर चल रही है। प्रदेश की पहचान भ्रष्टाचार और घोटालों से हो गई है। सभी कार्यकर्ताओं को मेहनत से काम करना है और इस भ्रष्टाचार में डूबी हुई सरकार को उखाड़ फेंकना है।

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment