नागरिकता संशोधन अधिनियम एवं एनआरसी के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के नेतृत्व में संविधान बचाओ न्याय शांति यात्रा


खबर नेशन
भोपाल,। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम लाने एवं इसमें संविधान के अनुच्छेदों का उल्लघन करने के विरोध में कल दिनांक 25 दिसंबर 2019 को प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के नेतृत्व में ‘संविधान बचाओ न्याय शांति यात्रा’ निकाली जा रही है। यात्रा बुधवार, 25 दिसंबर 2019 को दोपहर 12 बजे भोपाल के रंगमहल चैराहे से प्रारंभ होकर मिंटो हाल तक पैदल मार्च कर गाँधी प्रतिमा के समक्ष समाप्त होगी।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी श्री चन्द्र प्रभाष शेखर ने बताया की प्रस्तावित ‘संविधान बचाओ न्याय शांति यात्रा’ में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त अन्य कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनो के प्रतिनिधि, पूर्व सैनिक, अधिवक्तागण के साथ-साथ बड़ी संख्या छात्र-छात्राएं एवं आम नागरिक शामिल होंगे।
संविधान बचाओ न्याय शांति यात्रा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के श्री शैलेश सैली, बहुजन समाज पार्टी के श्री रामकुमार गौतम, तृणमूल कांग्रेस पार्टी के श्री सतीश चैहान, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के श्री बृजमोहन श्रीवास्तव, लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी के श्री रघु ठाकुर, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी समेत अन्य कई दलों एवं संगठनो के नेतागण और उनके प्रतिनिधि बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ सम्मिलित होंगे।
कांग्रेस की राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं पूर्व सांसद सुश्री मीनाक्षी नटराजन जी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सोशल एक्टिविस्ट, अधिवक्ता श्री राजेंद्र बब्बर जी के नेतृत्व में अधिवक्ता संगठन एवं विचार विभाग के प्रमुख श्री भूपेन्द्र गुप्ता जी के नेतृत्व में कांग्रेस विचार विभाग के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
यात्रा के दौरान व्यवस्था बनाये रखने का दायित्व कांग्रेस सेवादल को दिया गया है, वहीं स्थानीय एवं समीपवर्ती जिलों के जिला कांग्रेस अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को अपने समर्थकों के साथ बड़ी संख्या में संविधान बचाओ न्याय शांति यात्रा में शामिल होने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी श्री शेखर ने बताया की यात्रा ठीक 12 बजे प्रारंभ हो जायेगी इसलिए असुविधा से बचने के लिए लोगों को 11 बजे रंगमहल चैराहे पर एकत्रित होने और फिर पूर्ण अनुशासन के साथ कमलनाथ जी के नेतृत्व में संविधान बचाओ न्याय शांति यात्रा में शामिल होने का सन्देश दिया गया है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment