डाकुओं, नक्सलियों पर लगाई रोक, भाजपा शासन में बेहतर हुई किसानों की हालत

विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान पृथ्वीपुर विधानसभा के दिगौडा में हुई सभा

प्रदेश सरकार के मंत्री राजेंद्र शुक्ला और बृजेंद्रप्रताप सिंह ने किया सभा को संबोधित

खबर नेशन/ Khabar Nation

टीकमगढ़। भाजपा की सरकार आने के बाद प्रदेश डाकुओं से मुक्त हुआ है और नक्सलियों की गतिविधियों पर रोक लगाई गई है। यही वजह है कि आज मध्यप्रदेश शांति का टापू बन गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की सरकारों ने किसानों की बेहतरी के लिए कई कदम उठाए हैं, जिससे उनकी हालत में काफी सुधार हुआ है। यह बात शुक्रवार को विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान पृथ्वीपुर विधानसभा के दिगौड़ा में आयेजित सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला एवं श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कही।

तीन सालों में मार गिराए 1.42 करोड़ के इनामी 8 नक्सलीः राजेंद्र शुक्ला

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार ने प्रदेश से डाकुओं के सफाए का संकल्प लिया। सरकार ने डाकुओं की समस्या को जड़ से मिटाया और सभी बड़े लिस्टेड गिरोहों का खात्मा किया। उन्होंने कहा कि पिछले 3 सालों में नक्सल विरोधी अभियान में 1.42 करोड रुपए के 8 इनामी नक्सली मारे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रदेश सरकार ने 15,000 करोड़ रूपए से अधिक मूल्य की करीब 23,000 एकड़ भूमि भू माफियाओं से मुक्त कराई गई है।

कर्मचारियों के हित में काम कर रही प्रदेश सरकार

श्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि कर्मचारी भाइयों के कल्याण के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है। प्रदेश सरकार ने राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता केंद्र के समान 42 प्रतिशत कर दिया है । संविदा अधिकारियों और  कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के समान लाभ दिए गए हैं। हमारी सरकार ने पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश प्रदान किए हैं और प्रतिमाह 15 लीटर पेट्रोल, 1000 रूपए पौष्टिक आहार भत्ता 5000 रुपये क्लॉथिंग किट के साथ मुख्यमंत्री पुलिस आवास योजना में 25,000 नए आवास बनाने का काम हमारी सरकार कर रही है।

किसानों को दी 4 हजार करोड़ की आर्थिक सहायताः बृजेंद्रप्रताप सिंह

प्रदेश सरकार के मंत्री श्री बृजेंद्रप्रताप सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में आंधी आए या ओले गिरे, कांग्रेस की 15 महीने की सरकार के मुख्यमंत्री कमलनाथ जी कभी किसानों का हाल जानने खेतों में नहीं गए। लेकिन मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार हर विपत्ति में किसानों के साथ खड़ी रही है। प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं में किसानों को 4,000 करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता दी है। उन्होंने कहा कि हमारी प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 80 लाख से अधिक किसानों को अब प्रतिवर्ष 6000 रूपए की सम्मान निधि देना प्रारंभ कर दिया है। जिसके बाद अब किसानों को हर साल 12 हजार रुपये किसान सम्मान निधि मिल रही है। प्रदेश के 11.19 लाख किसानों का 2,123 करोड़ का ब्याज माफ किया गया है। फसल ऋण पर ब्याज की दर को 15 प्रतिशत से घटकर जीरो प्रतिशत किया गया है और फसल बीमा योजना से बीते 3 वर्षों में 20,000 करोड़ से अधिक के दावों का भुगतान हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारों द्वारा उठाए गए इन कदमों से किसानों की स्थिति में सुधार हुआ है।
सभा के दौरान प्रदेश महामंत्री श्री हरिशंकर खटीक, पृथ्वीपुर विधायक शिशुपाल यादव, जिला अध्यक्ष टीकमगढ़ श्री अमित नूना, श्री गणेनी लाल नायक, श्री अनिल पाण्डेय उपस्थित रहे।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment