भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री व सांसद सुश्री कविता पाटीदार का बयान

कांग्रेस की गुटबाजी पहुंची भोपाल

बुधनी में विक्रम मस्ताल का विरोध

मध्यप्रदेश में 20 साल बाद फिर दोहराया जाएगा जीत का इतिहास

कविता पाटीदर

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल,  /10/2023। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री व सांसद सुश्री कविता पाटीदार ने कहा कि कांग्रेस की पहली सूची आने के बाद अब कांग्रेस का विरोध भोपाल तक पहुंच गया है। कांग्रेस ने गंभीर चिंतन और मंथन कर दागी, आरोपियों और महिलाओं का उत्पीड़न करने वालों को टिकिट दिया है। कांग्रेस की पहली सूची ऐसे कांग्रेसियों से भरी है जो जनजातीय नायकों का अपमान करते हैं, महिलाओं का उत्पीड़न करते हैं, महिलाओं पर अपमानजनक और अशोभनीय टिप्पणी करते हैं। ऐसे प्रत्याशियों के चाल-चरित्र-चेहरों को लेकर उतरी कांग्रेस की हार सुनिश्चित है।

कांग्रेस में कोई पूछने वाला नहीं है

प्रदेश महामंत्री सुश्री पाटीदार ने कहा कि बुधनी से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रम मस्ताल का विरोध भोपाल तक पहुंच चुका है। सतना जिले की नागौद सीट से 2013 में कांग्रेस विधायक रहे यादवेंद्र सिंह टिकट कटने के कुछ ही घंटे बाद भोपाल में आकर बहुजन समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। यादवेंद्र सिंह को कांग्रेस नेतृत्व सहित दिग्विजय सिंह ने टिकट को लेकर पूरी तरह उन्हें आश्वस्त किया था और कहा गया था कि तैयारी करो। कांग्रेस में 13 से ज्यादा स्थानों पर गुटबाजी खुलकर सड़कों पर दिख रही है। इसके अलावा अंदर ही अंदर कांग्रेस के नाराज कार्यकर्ता गलत प्रत्याशी को टिकट देने पर उसे हराने की दिशा में काम करने लग गए हैं।

कांग्रेस में दागदार दामन और धन दौलत वालो को तवज्जो

सुश्री पाटीदार ने कहा कि कांग्रेस ने 144 नामों की पहली सूची में 50 से ज्यादा नेताओं का दामन दागदार रहा है। कांग्रेस ने उन्हें टिकट देकर जमीनी कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया और टिकट की दौड़ से बाहर का रास्ता दिखा दिया। अब वहीं कार्यकर्ता कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाएंगे। कांग्रेस में हमेशा टिकट उसी को मिलता है, जिसके पास धन-दौलत हो या फिर किसी बड़े नेता का करीबी हो।

20 साल बाद फिर दोहराएगा इतिहास

प्रदेश महामंत्री सुश्री पाटीदार ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2023 में 2003 की तस्वीर सामने आएगी और इतिहास फिर अपने आपको दोहराएगा। 2003 में भारतीय जनता पार्टी ने 173 सीटों पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस केवल 38 सीटों पर सिमट कर रह गई थी। कांग्रेस का विधानसभा चुनाव 2023 में पूरी तरह से सूपड़ा साफ हो जाएगा और भारतीय जनता पार्टी जीत का इतिहास दोहराएगी। कांग्रेस फिर सर्वे पर सवाल उठाना शुरू कर देगी या ईवीएम मशीन में गड़बड़ी की बात कहकर अपना मन हल्का करती हुई नजर आएगी।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री? 

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment