ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने देश में नया कीर्तिमान स्थापित किया: प्रकाश जैन

ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की 92 वीं जयंती पर कांग्रेसजनों

ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की

भोपाल, 15 अक्टूबर, 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

देश के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की 92 वीं जयंती पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कांग्रेसजनों ने  एपीजे अब्दुल कलाम के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन ने कहा कि देश के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने संघर्ष के साथ अपना जीवन जिया और देश में नया कीर्तिमान स्थापित किया। गरीबी में पालन-पोषण हुआ, किंतु इतने बड़े पदों पर जाने के बाद भी उन्होंने कभी देश के लिए ऐसा काम किया, जिससे विश्व में देश का गौरव और मान बढ़ा।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता और कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने संचालन करते हुये कहा कि कलाम जी ने देश के मानचित्र पर जो अपनी अमित छाप छोड़ी है उससे देश की ख्याति और गौरव बढ़ा है।

कार्यक्रम में अभा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरणसिंह सपरा, अल्पसंख्य कांग्रेस के पदाधिकारी शहनवाज खान, मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी सै. साजिद अली, जे.पी धनोपिया, मुजीब कुरैशी, दलवीर सिंह जस्सल, रवि सक्सेना, अब्बास हफीज, अवनीश बुंदेला, प्रवीण धौलपुर, रवि वर्मा, फरहाना खान, साबिर उस्मानी, चौधरी बाहिद खान, सै. मुजफ्फर अली, ब्रजलाल साहू, संजय गुप्ता, वकील खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री रवि सक्सेना ने उपस्थित कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त किया।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री? 

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment