शमशाबाद में युवक की मौत पर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप


अर्पित उपाध्याय/खबर नेशन/ Khabar Nation
विदिशा। शमशाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कीटनाशक दवा कंपनी में काम करने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। भिंड में रहने वाले उसके माता-पिता ने इस घटना में आत्महत्या की जगह हत्या का आरोप लगाया है। 
शुक्रवार को भिंड में रहने वाले माता-पिता विदिशा में एएसपी के पास लिखित ज्ञापन लेकर पहुंचे। जहां उन्होंने एसपी से ज्ञापन के जरिए शमशाबाद में हुई घटना की बारीकी से जांच करने की मांग की। ज्ञापन के जरिए उन्होंने अपने बेटे श्रीकांत वर्मा की मौत को आत्महत्या न होकर हत्या करार दिया। उन्होंने ज्ञापन के जरिए श्रीकांत के ही साथी बिट्टू को जिम्मेदार ठहराते हुए हत्यारा बताया। घटना दो अक्टूबर की बताई जा रही है। एएसपी ने मामले की जांच करने की बात कही।

Share:


Related Articles


Leave a Comment