केंसर से पीडि़त युवक ने लगाई फांसी


अर्पित उपाध्याय/खबर नेशन/Khabar Nation
विदिशा। कोतवाली थाना क्षेत्र के जतरापुरा टपरे में  रहने वाले एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिछले दो साल से वह कैंसर की बीमारी से जूझ रहा था। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार जतरापुरा क्ष्ेात्र में रहने वाला मनोज पिछले दो साल से अपनी कैंसर की बीमारी का इलाज करा रहा था। भोपाल के जवाहरलाल कैंसर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान वह शारीरिक रूप से काफी कमजोर हो गया था। परिवार में तीन बच्चे और पत्नि थी। अत्याधिक बीमार और कमजोर होने के कारण वह किसी भी प्रकार का कोई काम नहीं कर पा रहा था। जिसके चलते उसने फांसी लगाकर अपना जीवन समाप्त कर लिया।

Share:


Related Articles


Leave a Comment