साइबर अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे


फर्जी आईडी बनाकर भेजता था लड़कियों को अश्लील मैसेज
निर्मल विश्वकर्मा खबर नेशन Khabar Nation
चंदेरी- चंदेरी पुलिस ने साइबर अपराध मैं लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जो कई नामों से अपने मोबाइल पर फर्जी आईडी बनाकर लड़कियों को अश्लील मैसेज तथा वीडियो भेजता था चंदेरी थाना प्रभारी उपेंद्र भाटी ने बताया कि थाना चंदेरी में एक नाबालिग लड़की ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि किसी व्यक्ति द्वारा उसे फर्जी आईडी के माध्यम से गंदे एवं अश्लील वीडियो ,मैसेज भेजे जा रहे हैं थाना प्रभारी ने इस मामले को गंभीरता से लेकर साइबर सेल यूनिवर्सल रिसोर्स लोकेटर (यू आर एल)की मदद से इस मामले को तकनीकी जांच मैं लिया तो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया आरोपी की पहचान अनुज प्रताप सिंह पवार पुत्र सतपाल सिंह पवार उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी राजा रानी महल के पास चंदेरी के रूप में हुई है पुलिस के मुताबिक आरोपी पीड़ित लड़की को पिछले 15 ,20 दिन से मोबाइल फोन के माध्यम से परेशान कर रहा था जिस पर उसने थाना प्रभारी चंदेरी को इस संबंध में अवगत  कराया तथा मामले की गंभीरता को लेकर तकनीकी जांच में पाया गया कि एक ही व्यक्ति कई फर्जी नामों से फेक आईडी बनाकर लड़कियों को परेशान कर रहा था जिसकी सूचना एक अन्य लड़की द्वारा एसडीओपी श्रीमती लक्ष्मी सिंह को भी प्रदान की गई थी पुलिस के मुताबिक आरोपी बीसीए का छात्र है जिसे  उप निरीक्षक  मंजू मखेनिया , प्रधान आरक्षक  सुरेंद्र सिंह चौहान  आरक्षक हुकुम सिंह कुशवाहा  आरक्षक परिमाल सिंह के द्वारा गिरफ्तार किया गया  जिस पर थाना चंदेरी में धारा 354 (डी) 509भा.द.वि.67(ए) आईटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

*आरोपी ने कई नामों से बना रखी थी फर्जी फेक आइडियाँ*

*बातचीत बंद करने ,लाइक ना करने तथा संपर्क समाप्त करने पर बना लेता था उन्हीं के नाम से फर्जी आईडी*
आरोपी अनुज की मानसिकता उस समय उजागर हुई जब उसने पुलिस थाना प्रभारी को अपने द्वारा फर्जी फेक आईडी बनाने की स्थिति को बताया उसने बताया कि किसी लड़की द्वारा बातचीत ना करने, उसे पसंद ना करने तथा संपर्क समाप्त करने पर वह उन्हीं लड़कियों के नाम से फर्जी फेक आईडी बना लेता था और अश्लील एवं गंदे मैसेज वीडियो फोटो भेजता था उसने बताया कि  अभी तक उसने अनुज ठाकुर, कुंज सिंह, लस्टी लेस्बो गर्ल, , परिहार आऱ तथा दो अन्य फर्जी लड़कियो  के नाम से इंस्टाग्राम पर फेक आईडी का संचालन करता था तथा लड़कियों को सोशल मीडिया के माध्यम फेसबुक मैसेंजर व्हाट्सएप से अश्लील फोटो तथा गंदे वीडियो भेजता रहता था।।

संदेश 
उपेंद्र भाटी 
थाना प्रभारी चंदेरी
प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से  थाना प्रभारी  चंदेरी  ने  एक संदेश  आमजन में  भेजने का प्रयास किया है  जिसमें  उन्होंने बताया है कि नव युवकों में खासतौर से लड़कियों को फेसबुक, व्हाट्सएप ,इंस्टाग्राम एंव अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से मित्र बनाते समय विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए फिर भी किसी व्यक्ति द्वारा यदि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से परेशान किया जाता है तो तत्काल परिजनों एवं पुलिस का सहयोग लेना चाहिए ना की बदनामी के डर से बात को दबाना चाहिए पुलिस सदैव उनके साथ है और उनकी रक्षा के लिए है।देखें वीडियो https://youtu.be/FgR0haovqlc

Share:


Related Articles


Leave a Comment