भाजपा मध्यप्रदेश में संगठन का बड़ा फेरबदल, प्रदेश कार्यसमिति और नई टीम की सूची जारी

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश ने अपने संगठनात्मक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की नई सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल द्वारा सोमवार को यह सूची घोषित की गई, जिसमें कई दिग्गज और वरिष्ठ नेताओं को स्थान दिया गया है।

 प्रदेश कार्यसमिति में दिग्गज नेताओं को मिली जगह

नई सूची के अनुसार प्रदेश कार्यसमिति में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल, राजेन्द्र शुक्ल, लाल सिंह आर्य, तुलसीराम सिलावट, इंदर सिंह परमार और उदय प्रताप सिंह जैसे प्रमुख नाम भी सूची में शामिल हैं।
कुल मिलाकर 106 नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति में जगह दी गई है।

 स्थायी आमंत्रित सदस्यों की सूची भी जारी

स्थायी आमंत्रित सदस्यों की सूची में भी कई अनुभवी नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें सत्यनारायण जटिया, सुमित्रा महाजन, विक्रम वर्मा, कप्तान सिंह सोलंकी, सीताशरण शर्मा, यशोधरा राजे सिंधिया, नानाभाऊ मोहोड़, माया सिंह, जवदीश अग्रवाल, मधु वर्मा और ज्ञान सिंह सहित कुल 41 वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।

संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम

भाजपा संगठन द्वारा जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सभी संगठन प्रभारी, जिला प्रभारी, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक को भी प्रदेश कार्यसमिति का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। यह नई सूची संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जारी की गई है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment