50 हजार की अवैध शराब जब्त


अर्पित उपाध्याय/खबर नेशन/Khabar Nation

विदिशा। आबकारी आयुक्त मप्र ग्वालियर के आदेशानुसार अवैध मदिरा के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत विदिशा जिले में अवैध मदिरा धारण, परिवहन, निर्माण एवं विक्रय की रोकथाम हेतु  कलेक्टर विदिशा डॉ. पंकज जैन के निर्देशानुसार नवागत जिला आबकारी अधिकारी शैलेष जैन के मार्गदर्शन एवं राहुल कुमार ढोके के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी उपनिरीक्षक  राजेश विश्वकर्मा वृत्त विदिशा अ-ब द्वारा 6 अक्टूबर से निरंतर एवं डा. अर्चना जैन वृत्त सिरोंज द्वारा 9 अक्टूबर को सिरोंज क्षेत्र में जिले के समस्त स्टाफ की सहायता से मुखबिरों द्वारा प्राप्त सूचनाओं के आधार पर विभिन्न ग्रामों में दबिश देकर इस प्रकार संपूर्ण कार्यवाही में कुल 63 पाव देशी मदिरा मसाला, 43 पाव देशी मदिरा प्लेन, 72 लीटर हाथभट्टी मदिरा व 510 किलोग्राम महुआ लहान जब्त कर तीनों वृत्तों में आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही कर कुल 14 आपराधिक प्रकरण कायम किये गये । बरामद मादक पदार्थ का बाजार मूल्य लगभग 50 हजार 625 रूपए आंकलित किया गया।  उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक महेश विश्वकर्मा, पुष्पेंद्र ठाकुर  एवं आरक्षक शिवलाल चिडार, प्रमोद धुर्वे, पवन गौर, राहुल राठौर, प्रवीण पांडवी, रोशन भार्गव, मनोज नामदेव का सहयोग सराहनीय रहा।

Share:


Related Articles


Leave a Comment