चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग के नेतृत्व में नरेला के वार्ड 36 और 77 में पहुंची विकास यात्रा

 

विकास यात्रा के दौरान भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के कार्यकर्ता

मंत्री श्री सारंग ने चांदबड़ के नागरिकों में बांटें स्थाई पट्टे, हितग्राहियों में किया हितलाभ वितरण

विकास यात्रा के जरिये मिल रहा पात्र हितग्राहियों को जनहितैषी योजनाओं का लाभ- मंत्री श्री सारंग

मंत्री श्री सारंग ने नागरिकों से संवाद के दौरान गंभीर मरीज के निःशुल्क उपचार और दवाएं उपलब्ध कराने दिये निर्देश

 

भोपाल, 16 फरवरी 2023. चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग के नेतृत्व में विकास यात्रा वार्ड 36 और 77 पहुंची। यहां श्री सारंग ने करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन करते हुए, क्षेत्रवासियों को विकास की नई सौगात दीं। कार्यक्रम की शुरूआत वार्ड 36 स्थित साईं मंदिर, 80 फीट रोड से हुई। हिनोतिया में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में श्री सारंग ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ प्रमाण पत्र प्रदान किया है। वहीं वार्ड 77 में मंत्री श्री सारंग ने बुजुर्ग दंपत्तियों का सम्मान किया। इस अवसर पर भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, एसडीएम श्री मनोज वर्मा, प्रशासनिक अधिकारी, विद्युत विभाग, नगर निगम अमला भी उपस्थित रहा।

वार्ड 77 में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

वार्ड 77 में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश में और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश में व मंत्री विश्वास कैलाश सारंग द्वारा नरेला में कराये जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री सारंग ने भाजपा का अंगवस्त्र प्रदान कर बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान मंत्री श्री सारंग ने कहा कि भाजपा बिना किसी भेदभाव के सभी का विकास करती है। कोरोना संक्रमण काल के बाद से सभी को शासन द्वारा राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। ताकि कोई भी परिवार भूखे न रह सके। वहीं मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में निरंतर जनकल्याणकारी योजनाएँ राज्य शासन द्वारा संचालित की जा रही है। इसी का परिणाम है कि भाजपा सरकार को अपार जनसमर्थन मिल रहा है।

 

मंत्री श्री सारंग ने किया बुजुर्गों का सम्मान

वार्ड 77 में विकास यात्रा की शुरूआत के दौरान आयोजित कार्यक्रम में मंत्री श्री सारंग ने मंच पर क्षेत्र के वृद्धजनों को शाल एवं श्रीफल प्रदान कर उनका सम्मान किया। सभी को संबोधित करते हुए मंत्री श्री सारंग ने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान करना हमारी परंपरा है। वृद्धजनों से हमें प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सदैव मार्गदर्शन प्राप्त होता है। नरेला विधानसभा को मैंने सदैव अपना परिवार माना है और नरेला परिवार का प्रत्येक वृद्धजन मेरे माता-पिता के समान है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment