मंत्री श्री सारंग ने चांदबड़ के नागरिकों में बांटें स्थाई पट्टे, हितग्राहियों में किया हितलाभ वितरण
मंत्री श्री सारंग ने वार्ड 36 और 77 में आयोजित हितलाभ वितरण कार्यक्रम में कुल 650 से अधिक लाभार्थियों में हितलाभ प्रमाण पत्र प्रदान किये। मंत्री श्री सारंग ने वार्ड 36 में संबल योजना अंतर्गत श्रीमती सुनीता कुमार को 4 लाख रूपये, श्रीमती अनीता बाई को 2 लाख रूपये, श्रीमती लीला बाई को 2 लाख रूपये की राशि के प्रमाण पत्र वितरित किये। वहीं राष्ट्रीय सहायता योजना अंतर्गत श्रीमती नीलम धनराज और श्रीमती लक्ष्मी सिंह को 20-20 हजार रूपये की राशि के प्रमाण पत्र प्रदान किये। इस दौरान मंत्री श्री सारंग ने चांदबड़ के 60 से अधिक नागरिकों में स्थाई पट्टे भी वितरित किये।
वार्ड 36 में सड़कों और नाले-नालियों का होगा निर्माण
मंत्री श्री सारंग ने वार्ड 36 में चांदबंड़ में सीसी सड़क निर्माण, संगम टेंट हाउस से शिव मंदिर तिराहा तक डामरीकरण, शिव नगर हिनोतिया में सीसी सड़क निर्माण, चांदबड़, सौरभ कॉलोनी एवं पुष्पा नगर में सीसी सड़क एवं ड्रेन का निर्माण, विद्या भारती स्कूल के सामने पार्क के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान मंत्री श्री सारंग ने चांदबड़ के दुर्गा मंदिर एवं पुराना काली मंदिर के जीर्णोद्धार और सामुदायिक भवन निर्माण की भी घोषणा की। रहवासियों की मांग पर मंत्री श्री सारंग ने चांदबड़ के आस-पास की खराब सड़कों के नाली नवीनीकरण, रोड-क्रॉस निर्माण एवं संपूर्ण क्षेत्र में चिन्हित स्थानों पर हाईमास्ट लगाने