मंत्री श्री सारंग ने नागरिकों से किया संवाद
गंभीर मरीज के निःशुल्क उपचार और दवाएं उपलब्ध कराने दिये निर्देश
मंत्री श्री सारंग ने वार्ड 36 एवं 77 में घर-घर पहुंचकर नागरिकों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान विद्युत, सीवेज एवं सड़क के साथ ही स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं लेकर भी कई रहवासी मंत्री श्री सारंग के पास पहुंचे। वार्ड 36, पुष्पा नगर में निवासरत श्री जवाहर सिंह ने आर्थिक सहायता हेतु श्री सारंग से अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से लकवे की समस्या से ग्रसित हैं साथ ही आर्थिक रूप से भी परेशानी से जुझ रहे हैं। इसपर मंत्री श्री सारंग ने तत्काल संबंधित अधिकारी को श्री सिंह को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये।
महिलाओं ने रंगोली बनाकर जताया मंत्री श्री सारंग का आभार
वार्ड 36 व 77 दोनों ही वार्डों में मंत्री श्री सारंग की विकास यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान वार्ड के रहवासियों ने अपने-अपने घरों से मंत्री श्री सारंग पर पुष्पवर्षा की। क्षेत्र की महिलाएं आरती की थाली लिये अपने द्वार पर अपने भाई मंत्री श्री सारंग की प्रतिक्षा में खड़ी थी। वहीं कई घरों के बाहर हर घर नर्मदा जल पहुंचाने के लिये मंत्री श्री सारंग का आभार व्यक्त करते हुए महिलाओं ने रंगोली भी बनाई थी।