वाहन चैकिंग के दौरान पकड़ाया शातिर चोर
अर्पित उपाध्याय खबर नेशन Khabar Nation
विदिशा। करारिया थाना पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति से बाइक से संबंधित कागजात दिखाने को कहा। घाटखेड़ी निवासी 35 वर्षीय भंवरलाल पुत्र पूरन आदिवासी किसी प्रकार के कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाया। करारिया थाना प्रभारी अरूणा सिंह ने बताया कि जब बारीकी से बीडीपी पोर्टल के माध्यम से वाहन के चेचिस और इंजन नंबर के बारे में जानकारी ली गई तो वाहन चोरी का पाया गया। यह बाइक एक साल पहले छरछरी के पास से चोरी गया था। आरोपी से कड़ाई से पूछताछ पर खमतला में डीजे की दुकान से डीजे मशीन चोरी करने की बात भी सामने आई। आरोपी की निशानदेही पर तीन डीजे मशीन, एक मिक्सर की मशीन और चारी की बाइक जब्त की गई है। जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रूपए बताई जा रही है।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!