नातरे लाई गई नई नवेली दुल्हन ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

 

हत्यारी पत्नी सहित प्रेमी गिरफ्तार

 नरेन्द्र गेहलोत खबर नेशन Khabar Nation

नीमच। पुलिस अधीक्षक  मनोज कुमार राय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सुन्दर सिंह कनेश, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनासा संजीव मुले के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कुकडेंश्वर निरीक्षक कैलाशचन्द्र चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 22.09.2020 को ग्राम आमद में हई तुफान बंजारा की हत्या का पर्दाफाश करते हुए मृतक की नात्रे लाई गई पत्नी ममता पति तुफान बन्जारा उम्र 20 साल निवासी आमद थाना कुकडेंष्वर एवं बादर पिता बंशीलाल बन्जारा उम्र 30 साल निवासी जयसिंह खेडा ग्राम ढढेरी थाना मनासा को गिरफ्तार करने सफलता प्राप्त की गई है।  

 

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 22.9.2020 के जरिए दूरभाष थाना कुकडेंष्वर पर सुचना प्राप्त ही कि ग्राम आमद में किसी व्यक्ति का गला काट कर हत्या कर दी है। सूचना पर तत्काल मोके पर उनि निलेश सोलकी मय फोर्स के रवाना होकर घटना स्थल ग्राम आमद पहुचे थे जहा पर देखा कि तुफान बन्जारा की किसी अज्ञात व्यक्ति ने गला काट कर हत्या कर दी है। फरियादी करणसिंह पिता सुरजमल कछावा उम्र 24 साल निवासी ग्राम आमद ने रिपोर्ट की थी कि मैं कुकडेश्वर काम से आया था जो मेरे पास दोपहर करीब 12.00 बजे के आसपास मेरे अंकल बंषीलाल का फोन आया और बोला की तु जल्दी घर आ जा, तो मैं तुरन्त घर पर पहुचा घर पर काफी भीड एकत्रित हो रही थी। मैं अंदर कमरे में गया तो देखा मेरा भाई तुफान पलंग पर चित्त अवस्था में पड़ा हुआ था और उसके गले पर तेज धारदार हथियार का निशान होकर खुन बह रहा था जिसकी मृत्यु हो गयी थी, मेरे भाई को किसी अज्ञात व्यक्ति ने गला काटकर हत्या कर दी है सूचना पर से देहाती नालसी लेख कर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना कुकडेवर पर अपराध क्रमाक 162/2020 धारा 302, भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। 

 

विवेचना के दौरान की गयी कार्यवाही 

विवेचना के दौरान घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर घटना स्थल एवं शव के फोटो ग्राफ कराये जाकर घटना स्थल से सभी साक्ष्य एकत्रित किये गयंे। प्रकरण में मृतक के पिता सुरजमल एवं चचरे भाई विक्रम सिंह का कथन लेते बताया कि मृतक तुफान बन्जारा के लिये आज से करीब 15 दिन पहले ग्राम ढन्ढेरी की ममता बन्जारा को लाकर नातरे विवाह किया था। बाद में पता चला कि ममता बन्जारा का ग्राम ढन्ढेरी के बादर बन्जारा से पुराना प्रेम संबंध है। ममता व्दारा सीम चोरी करके बादर बन्जारा से चोरी छुपे मोबाईल से बाते करती थी, जिस कारण ममता बन्जारा ने बादर बन्जारा के साथ मिलकर तुफान बंजारा की गला काटकर हत्या करने आशंका व्यक्त की थी। प्रकरण में सुचना को ध्यान में रखते हुए ममता बन्जारा पर सन्देह होने पर दिनाक 24.9.2020 को मृतक की पत्नी ममता पति तूफान बंजारा उम्र 20 साल निवासी आमद थाना कुकडेश्वर से घटना के राबध में विस्तृत पुछताछ की गयी तो बताया कि मै मेरा मेरे गांव के बादर बंजारा से करीब 7-8 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। मै और बादर बंजारा एक दुसरे से बहुत प्रेम करते थे, हम दोनो एक दुसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन हमारे घर वाले षादी के लिए नही माने और मेरी षादी बचपन में ग्राम चुकनी खेड़ा के ओम दायमा से कर दी थी, जिससे मुझे एक लड़का हुआ जिसका नाम बिट्टु है। मेरा पति आये दिन षराब के नषे में मेरे साथ मारपीट कर झगड़ा करता रहता था, जिसके कारण में अपने पियर गांव ढन्ढेरी आ गई और हम दोनो सामाजिक तौर पर अलग अलग हो गये थे। फिर मै अपने पुराने प्रेमी बादर बंजारा के साथ भाग गई थी लेकिन परिवार वालों ने मुझे और बादर को पकड़ लिया और समझा कर अलग कर दिया था, फिर में अपने गांव ढन्ढेरी ही रहने लगी लेकिन कुछ दिन पूर्व वापस मेरी मर्जी के विरूद्व ग्राम आमद के तुफान पिता सुरजमल बंजारा के साथ नातरा विवाह कर दिया जो मुझे पंसद नही था और तुफान भी गांजे और षराब के नषें में मुझसे मारपीट करता रहता था। तो मेने अपने ससुर के मोबाईल से सीम चुराकर अपने पुराने प्रेमी बादर बंजारा से चोरी चुपके बात कर मेरे पति तुफान बंजारा को मारने की योजना बनाते थे। दिनांक 18.9.2020 को भी बादर बादर बंजारा ने मेरे पति को फोन लगाकर मनासा बुलाकर उसे षराब पिलाई थी। योजना के मुताबिक दिनांक 22.9.2020 को बादर बन्जारा के ग्राम आमद घर आने पर हम दोनो ने मिलकर तुफान बन्जारा की लोहे की हथोडी एवं लोहे के छुर्रे से माथे एवं गले पर वार कर हत्या कर दी थी। 

प्रकरण में तकनिकी रूप से अनुसंधान कर आरोपी महिला ममता पति तुफान बन्जारा उम्र 20 साल निवासी आमद थाना कुकडेंष्वर एवं बादर पिता बंशीलाल बन्जारा उम्र 30 साल निवासी जयसिंह खेडा ग्राम ढढेरी थाना मनासा को दिनांक 24.09.2020 को गिरफ्तार किया जाकर घटना से संबंधित सभी साक्ष्यों को जप्त किया जाकर प्रकरण में विवेचना जारी है।

 

पुलिस टीम

थाना प्रभारी कुकडेंश्वर निरीक्षक के.सी. चैहान, उनि निलेष सौलंकी, सउनि विक्रम सिंह गौड़ ,प्र.आर. ओमप्रकाश साखंला,  प्रआर. मदनसिंह, आर.रूद्रप्रतापसिह, आर. मानसिंह, आर. बाबुलाल, आर. संजय, आर. विषाल गंगवाल, आर. लालसिंह, आर. ईष्वर, आर. लालबहादुर भाटी, आर. चालक राजेश तनान, म.आर. रेखा गुर्जर, म.आर. ज्योति प्रजापति, म.आर. सविता एवं सायबर सेल से प्रदीप शिन्दे का सराहनीय योगदान रहा। 

पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय द्वारा प्रकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment