महिला को खम्बे से बांधकर चार लोगो ने पीटा

 

गौरझामर थाना क्षेत्र के रामपुर पाटन का मामला 

पुलिस जांच में जुटी

राघवेन्द्र सिंह / खबर नेशन/Khabar Nation

सागर/-सागर जिले के गौरझामर थाना अंतर्गत एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहाँ  एक महिला को  गांव के ही 4 लोगों ने खंभे से बांधकर मारपीट की है बताया जा रहा है कि गांव के दो पक्षों के बीच  रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था  इस बात की शिकायत पूर्व में गौरझामर थाना अंतर्गत की गई थी लेकिन पुलिस की लचर कार्यप्रणाली के चलते आरोपियों ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है लेकिन सवाल यही उठता की समय रहते यदि पुलिस पहले ही इस मामले में  संज्ञान ले लिया होता तो आज महिला के साथ इतनी बडी घटना नही होती ।
शनिवार की सुबह पटना खुर्द में एक महिला को बंधक बनाकर आरोपियों द्वारा मारपीट की गई जहां पर पीड़ित महिला राधा रानी रजक ने आरोप लगाया कि हमारे लिए अरविंद विश्वकर्मा ,रोहित दिनेश ,चंद्रेश के द्वारा  बांधकर मारा इसकी जानकारी पुलिस थाना गौरझामर में परिजनों द्वारा दी गई जिसके बाद एफ आई आर दर्ज  कर धारा 341, 294, 323, 506 /34 के तहत मामला को पंजीबद्ध किया गया है और महिला को स्वास्थ्य केंद्र देवरी रेफर किया गया

Share:


Related Articles


Leave a Comment