कमलनाथ जी के विरूद्ध पोस्टर मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराने पहंुचे कांग्रेस नेताओं को भाजपा नेताओं के दबाव में पुलिस अधिकारियों ने तीन घंटे तक थाने में बिठाया, एफआईआर नहीं की दर्ज
खबर नेशन/ Khabar Nation
दोषियों के खिलाफ कार्यवाही कर शीघ्र गिरफ्तार किया जाये: कांग्रेस
भोपाल,। पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मान श्री कमलनाथ जी के विरुद्ध पोस्टर में फोटों लगाकर झूठा, अनर्गल प्रचार करने एवं कुट रचित फर्जी दस्तावेज बनाकर प्रचारित करने के संबंध में उक्त कृत्य करने वाले अपराधियों को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज करने की मांग को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी हबीबगंज थाने पहुंचे जहां पुलिस अधिकारियांे ने भाजपा नेताओं के दबाव में आकर कांग्रेसजनों को तीन घंटे तक थाने में बैठाकर रखा गया और उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई, आवेदन की पावती लेकर उन्हें थाने से वापस लौटना पड़ा। थाने में रिपोर्ट नहीं लिखी जाने के वंचित कांग्रेसजनांे ने इस मामले को लेकर न्यायालय की शरण लेने का निर्णय लिया है।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया कि श्री कमलनाथ जी के सम्मान को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से असामाजिक तत्वों द्वारा फर्जी तथा कूटरचित दस्तावेज बनाकर पम्पलेट छपवाकर उसे भोपाल शहर के चूनाभट्टी क्षेत्र एवं अन्य विभिन्न सावर्जनिक स्थानों पर चस्पा कर गंभीर अपराध किया गया है।
श्री कमलनाथ जी के विरूद्ध गलत, भ्रामक एवं उनकी मान मर्यादा को हानि पहुंचाने के उद्देश्य से चस्पा किए गए पोस्टर के कारण प्रदेश की जनता में भारी आक्रोश की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कमलनाथ जी के संबंध में दुष्प्रचार कर असत्य, झूठे एवं मानहानिकारक लांछन लगाए गए है, उक्त कथित पम्पलेट में एक स्केच भी दिया गया है जिसे इंटरनेट पर खोलने पर कमलनाथ जी की फोटो चस्पा कर लगभग 10 से ज्यादा फोटो युक्त पोस्टर दिखाई दे रहे है, इन सभी पोस्टर तथा इंटरनेट पर सर्च स्क्रीन शार्ट की प्रति थाने को सौंपी गई है। अनुचित एवं मानहानि कारक कृत्य से ऐसा प्रतीत होता है कि प्रदेश की भ्रष्टाचार युक्त सरकार के कथित कारनामों को छिपाने के लिए तथा झूठी बाहवाही लूटने के उद्देश्य से कमलनाथ जी की फोटो चस्पाकर अनर्गल बाते लिखकर भारतीय जनता पार्टी के लोगों द्वारा यह कृत्य किया जाना प्रतीत हो रहा है, उक्त कृत्य धारा 469, 465, 467,468, 471 एवं 500 भारतीय दंड विधान एवं आई.टी. एक्ट के तहत गंभीर आपराधिक कृत्य है। उक्त कृत्य में कोई बड़ा आपराधिक गिरोह शामिल होना प्रतीत होता है, सभी कर्ता-धर्ताओं की तत्काल पहचान सुनिश्चित कर दोषियों के विरूद्ध गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज कर उनको गिरफ्तार किया जाये। झूठे चिपकाए गए पोस्टर तथा इंटरनेट पर अपलोड किए गए पोस्टरों को तत्काल हटवाने की कार्यवाही की जाये। इ
इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक पी.सी. शर्मा, कांग्रेस पदाधिकारी प्रकाश जैन, जे.पी. धनोपिया, कैलाश मिश्रा, विभा पटेल, गुरमीत सिंह मंगू, राजकुमार सिंह, यावर खान, विवेक त्रिपाठी, सुरेन्द्र सुहाने, राहुल सिंह राठौर सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999