महाकाल लोक में भ्रष्टाचार, सतपुड़ा भवन में आग, बिजली कटौती, प्रदेश में व्याप्त भीषणतम भ्रष्टाचार, महंगाई, गैस सिलेण्डर, डीजल-पैट्रोल, बेरोजगारी, महिलाओं, किसानों, अबोध बालिकाआंे पर अत्याचार सहित अन्य मुद्दे उठाये जायेंगे

महाकाल लोक घोटाले और भ्रष्टाचार के खिलाफ 24 जून को कांग्रेस

का प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन, सभी जिलांे में होंगे धरना प्रदर्शन

मंडला में कमलनाथ, उज्जैन में डॉ. गोविंद सिंह, ग्वालियर में जे.पी. अग्रवाल, दतिया में दिग्विजय सिंह और भोपाल में सुरेश पचौरी करेंगे

धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व, जिलों में वरिष्ठ नेतागण होंगे शामिल

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल,।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के निर्देश पर आगामी 24 जून, 2023 को प्रदेश भर के सभी जिलांे में जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा पूर्वान्ह 11 बजे से भाजपा सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किये जाने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश के सभी जिलांे में आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन में प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण भी जिलों मंे शामिल होंगे। मण्डला मंे आयोजित जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन में श्री कमलनाथ जी स्वयं शामिल होंगे।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि वरिष्ठ नेतागण, जिसमें अभा कांग्रेस के महासचिव प्रभारी मप्र श्री जे.पी. अग्रवाल-ग्वालियर, श्री दिग्विजयसिंह-दतिया, डॉ. गोविंद सिंह-उज्जैन, श्री विवेक तन्खा और श्री संजय कपूर जबलपुर, श्री सुरेश पचौरी-भोपाल, श्री अरूण यादव-बुरहानपुर, श्री कांतिलाल भूरिया-झाबुआ, श्री अजयसिंह-सीधी, श्री सी.पी. मित्तल-सतना, श्री सज्जन सिंह वर्मा-देवास, श्री एन.पी. प्रजापति-नरसिंहपुर, श्री जीतू पटवारी-इंदौर और कमलेश्वर पटेल-रतलाम में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे।

श्री सिंह ने बताया कि विगत माह उज्जैन महाकाल लोक में हुये भ्रष्टाचार और घोटालों से निर्मित सप्त ऋषियों की मूर्तियां हल्के आंधी-तूफान से गिरकर खंडित हो जाना, विगत 12 जून को प्रदेश के सतपुड़ा भवन के समीप प्रदेश का फायर स्टेशन होने के बावजूद सतपुड़ा भवन में 20 घंटों तक धधकती रही आग से महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों का जलकर खाक होना और सरकार द्वारा अग्निकांड की निष्पक्ष जांच नहीं होना, प्रदेश में बड़े पैमाने पर बार-बार बिजली कटौती, भीषण गर्मी में किसान एवं आमजनों को हो रही परेशानी सहित प्रदेश में व्याप्त भीषणतम भ्रष्टाचार, घोटाले, बढ़ती महंगाई, रसोई गैस, डीजल-पेट्रोल के दामों में भारी वृद्धि, बेरोजगारी, किसानों, महिलाओं और अबोध बालिकाओं पर हो रहे अत्याचार आदि मुद्दे धरना-प्रदर्शन में मुख्य रूप से उठाये जायेंगे। धरना प्रदर्शन में जिला, विधानसभा, ब्लाक स्तर के पदाधिकारी, मण्डलम, सेक्टर के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं सहित कांग्रेस पक्ष के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों सहित स्थानीयजन शामिल होंगे।

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999


 

   

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment