सुआखेड़ी की नदी में मिला शव, गुम इंसान का था मामला


अर्पित उपाध्याय खबर नेशन Khabar Nation
विदिशा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक युवक का शव होने की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया। वहीं बताया गया कि करीब तीन दिन पहले इसी व्यक्ति का गुम इंसान का मामला थाने में दर्ज कराया गया था। 
सिविल लाइना थाना टीआई कमलेश सोनी ने बताया कि सुबह सुआखेड़ी की नदी मेें एक शव तैरने की सूचना मिली। मौके पर जाकर उसे बरामद किया। उक्त मृतक की पहचान 17 वर्षीय अंशुल पुत्र नवलसिंह अहिरवार निवासी सुभाष नगर वर्षाना स्कूल के पास के रूप में की गई। परिजनों के बयानों के आधार पर बताया गया कि युवक मानसिक रूप से कुछ कमजोर था। आसपास के लोगों के अनुसार युवक कच्छे में घूमते देखा गया था। यह भी बताया गया कि तीन दिन पहले परिजनों ने उक्त युवक के मामले में गुम इंसान की शिकायत की थी। 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment