छत से गिरा मासूम, हालत गंभीर
अर्पित उपाध्याय खबर नेशन Khabar Nation
विदिशा। रविवार की देर शाम जिला अस्पताल में सांची के हेडगेवार कालोनी में रहने वाले पियूष ओझा के डेढ़ वर्षीय बालक को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। जहां मौजूद डाक्टर प्रदीप गुप्ता ने प्रयास करके उसकी सांसे लौटाई। सिर की अंदरूनी चोट को देखते हुए भोपाल रेफर कर दिया गया। बताया गया कि रविवार की शाम को पियूष ओझा के बेटे अरविंद छत पर खेलते समय सिर के बल नीचे गिरा था, जिससे वह अचेत हो गया। परिजन उसे गंभीर हालत में विदिशा लेकर आए। विदिशा में निजी अस्पतालों में घूमने के बाद जिला अस्पताल लेकर आए। जहां तुरंत उसका इलाज शुरू किया गया। डाक्टर गुप्ता के अनुसार बच्चे की हालत गंभीर थी। प्रयास करके शुरूआत इलाज दिया गया। नीरोसर्जन के लिए उसे भोपाल रेफर किया गया है।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!