शेरपुर में नाबालिग के अपहरण मामले में नया मोड़


सरपंच के साथ ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन 
अर्पित उपाध्याय/खबर नेशन/Khabar Nation
विदिशा। करारिया थानांतर्गत ग्राम शेरपुर में पिछले एक पखवाड़ेभर ये नाबालिग युवती के अपहरण और उसके निकाह के मामले के बाद मारपीट की घटना भी घट चुकी है। इसी को लेकर शेरपुर के सरपंच और अन्य ग्रामीणों ने एसपी के नाम ज्ञापन सौंपते हुए गांव में शांति बनाए रखने और अपहरण करने वालों को गिरफ्तारी करने की मांग की है। 
सोमवार को ग्राम पंचायत शेरपुर के सरपंच हसीन खान के साथ इनामउल्लाह खान सहित अन्य ग्रामीणों ने एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया कि गांव की एक 17 वर्षीय नाबालिग युवती का अपहरण कर जबरन निकाह कराया गया था। पुलिस ने अपहरण करने वाले युवक को गिरफ्तार कर पास्को एक्ट में जेल भेज दिया, लेकिन इस अपहरण में करीब चार-पांच अन्य लोग भी शामिल हैं। जबरिया निकाह कराने वाले व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने अब तक कोई कार्यवाही नहीं की है। वही लोग खुले में घूम कर युवती के परिजनों को डरा धमकाकर राजीनामा कराने का दबाव बना रहे हैं। सरपंच का कहना है कि इस घटनाक्रम में गांव का माहौल संवेदनशील हो गया है। कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है। ज्ञापन के माध्यम से उचित कार्यवाही करने की मांग की गई है। 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment