देवास के कन्नौद में नव विवाहिता के साथ दुष्कर्म
पीड़ित महिला का आरोप -पुलिस ने दुष्कर्म की जगह छेड़छाड़ का मामला किया दर्ज
कल्किराज डाबी/खबर नेशन/Khabar Nation
देवास जिले के कन्नौद के हरणगांव थाना अंतर्गत ग्राम अमेली की 20 वर्षीय नवविवाहिता को 13 सितंबर 2020 को ससुराल ग्राम लालखेड़ी थाना काटाफोड से हाफिज पिता सईद खां जाति पिंडारा उम्र 50 वर्ष निवासी अमली जबरजस्ती अपहरण कर सिगपुर के जंगल में ले गया।आरोपी ने नव विवाहिता के साथ इच्छा के विरूध जबरदस्ती दुष्कर्म किया । आरोपी ने किसी को इस घटना के बारे में बताने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी। जिसकी रिपोर्ट पीड़िता ने अपने पिता माता तथा परिजनों के साथ हरणगांव थाने में जाकर दर्ज कराई । पीड़िता ने बताया कि हरणगांव थाने पर पदस्थ सब इंस्पेक्टर ने मेरे साथ घटित दुष्कर्म की घटना को दर्ज ना करते हुए छेड़छाड़ की धाराओं 354, 506 में मामला डरा धमका कर दर्ज कर लिया। तथा कहा कि यदि दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखाओगी तो तुम खुद ही फस जाओगी तथा उसी अनुसार न्यायालय में भी पीडिता की इच्छा के विपरित बयान कराये । वीडियोग्राफी कराई गई जबकि मेरे साथ आरोपी हाफिज पिता सईद खा उम्र 50 वर्ष निवासी अमेली ने डरा धमका कर दुष्कर्म किया। लेकिन हरणगांव पुलिस के द्वारा मेरे साथ घटित घटना को अलग ढंग से पेश किया गया मैंने इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कन्नौद ग्रामीण, जिला पुलिस अधीक्षक देवास, पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन, को लिखित आवेदन व शपथ पत्र देकर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज करने के लिए दिया है वही पुलिस ने मेरा मेडिकल तक नही कराया यदि पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज नहीं किया तो आरोपी मेरे साथ और भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। देखें वीडियो https://youtu.be/Yh_GEzZupQQ