रेत खनन के लिए मना करने पर खेत मालकिन से मारपीट


अर्पित उपाध्याय/खबर नेशन/ Khabar Nation
विदिशा। नटेरन तहसील के ग्राम रावण में एक व्यक्ति द्वारा नदी से रेत और मिट्टी का उत्खनन किया जा रहा था। जिस ख्ेात के जरिए यह उत्खनन जारी था। खेत मालकिन ने खेत खराब होने का मुआवजा मांगने और आगे खनन न करने की बात कही तो उसके साथ मारपीट की गई है। महिला ने जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी को लिखित ज्ञापन सौंपा। 
ज्ञापन के अनुसार नटेरन के रावण में रहने वाली पूनाबाई पत्नि बावरा ने बताया कि वह छोटे से खेत में खेती करके अपने परिवार का भरण पोषण कर रही है। इसी खेत के जरिए गांव के नीलेश पुत्र भगवानसिंह धाकड़ रेत और मिट्टी का उत्खनन कर रहे है। उत्खनन की वजह से पूनाबाई का खेत बुरी तरह खुर्द-बुर्द हो गया है। जिससे वह खेती नहीं कर पा रही है। जब खेत से ट्रेक्टर-ट्राली निकालने से रोका गया तो नीलेश द्वारा मेरे साथ गाली गलोंच करते हुए मारपीट की गई। पूनाबाई ने कहा कि जब इस बात की शिकायत थाने करने पहुंचे तो हमारी सुनवाई नहीं हुई। इसलिए हम एसपी से शिकायत करने आए हैं। 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment