अवैध हथियारों के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार देवनगर पुलिस को मिली सफलता
4 आरोपियों के पास मिले 4 हथियार सहित कारतूस
अमित सोनी खबर नेशन Khabar Nation
रायसेन,
आगामी उप चुनाव को देखते हुए जिले भर में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज थाना देवनगर से थाना प्रभारी गिरीश दुबे द्वारा अपने क्षेत्र के ग्रामों के मतदान केंद्रों को चेक करने हेतु अपने बल के साथ देहात गश्त पर थे। वहीं पर मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई की ग्राम सांकल, जमुनिया के बीच के जंगल में कुछ अज्ञात संदेही हथियारों के साथ घूम रहे हैं। सूचना से तत्काल पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया उचित निर्देश प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में योजना तैयार की गई। और तत्काल अलग अलग टीम बनाकर ग्राम सांकल व जमुनिया के बीच के जंगल में संदिग्धों की तलाश की गई तो वह 4 व्यक्ति पुलिस को देखकर जंगल में अलग-अलग दिशा में भागने का प्रयास करने लगे। वहीं पुलिस द्वारा काफी मेहनत व मशक्कत से जंगल में दौड़ कर घेराबंदी की गई और नाम पता पूछने पर बताया गया कि अशोक सोनकर पिता सुकरू लाल सोनकर उम्र 20 साल, अली मुर्तजा पिता मतीन अहमद उम्र 24 साल, दिलीप सिंह पिता फूलचंद सोनकर 20 साल सभी निवासी ग्राम शुकरू तहसील खरेरू थाना खरेरू जिला फतेहपुर उत्तर प्रदेश के हैं। वहीं आशिक पिता अजीत का उम्र 26 साल ग्राम गुलाबगंज थाना देवनगर जिला रायसेन का ही होना बताया गया है। सभी की अलग-अलग तलाशी लेने पर 315 का एक देसी कट्टा एक जिंदा कारतूस,38 की बोर एक रिवाल्वर 6 राउंड 32 बोर माउजर एक जिंदा कारतूस 38 बोर की एक रिवाल्वर 6 राउंड रखे मिले। जिसे जप्त कर पुलिस लेकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपराध दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तो उन सभी के द्वारा क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को निश्चित ही अंजाम दिया जाता है। उक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने में मुख्य भूमिका एवं सूचना पर एएसआई श्रीराम, वरुण सक्सेना, प्रधान आरक्षक श्याम, आरक्षक विकास श्रीवास्तव, कल्याण सिंह गुर्जर, द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई। संपूर्ण कार्यवाही काफी मेहनत व लगन से पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका शुक्ला द्वारा सम्मानित करने की घोषणा की गई है।