शराब की तस्करी करते जबलपुर पुलिस के दो आरक्षकों को गिरफ्तार

 

आल्टो कार में ₹90 हजार की देशी शराब भर कर जबलपुर ला रहे थे
हरीश दुबे /खबर नेशन/ Khabar Nation
जबलपुर। बहोरीबंद पुलिस ने देर रात मुखबिरों की सूचना पर दमोह-बहोरीबंद-सिहोरा जबलपुर मार्ग पर दबिश देकर शराब की तस्करी करते जबलपुर पुलिस के दो आरक्षकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरक्षक दमोह से शराब खरीदकर आल्टो कार से जबलपुर ले जा रहे थे। कार से 18 पेटी शराब बरामद की गई है। इस संबंध में सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जबलपुर कोतवाली में पदस्थ आरक्षक राम तिवारी व मनोज कलरात आल्टो कार में अवैध शराब लेकर दमोह से जबलपुर जा रहे थे। इस बात की जानकारी मुखबिरों ने बहोरीबंद पुलिस को दे दी। जिसकेबाद पुलिस ने दमोह-बहोरीबंद-सिहोरा जबलपुर मार्ग पर 
मुखबिटों की सूचना पर बहोरीबंद पुलिस ने चेकपोस्ट पर

 चौकसी बढ़ा दी। इसी दौरान वहां से मुखबिरों के द्धारा बताई गई आल्टो कार निकली। जिसे रोककर पुलिस ने तलाशी ली तो उसके अंदर से 18 पेटी अवैध शराब के साथ जबलपुर पुलिस के दोनों आरक्षक राम तिवारी व मनोज बहोरीबंद पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने आरक्षकों के कब्जे से 18पेटी देशी शराब और आल्टो कार जप्त करते हुए आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरक्षकों के शराब तस्करी करते हुए पकड़े जाने की जानकारी संभाग के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व जबलपुर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने दोनों आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया हैं

Share:


Related Articles


Leave a Comment