भीषण हादसा :अनियंत्रित ट्रक जामनी नदी में गिरा ,चालक की दर्दनाक मौत


 सागर से राघवेंद्र सिंह खबर नेशन/Khabar Nation
मालथौन। मालथौन के पाली पिडरुआ  मार्ग पर ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरा जिसमें सवार ट्रक चालक की दबकर मौत हो गई ,साथ दूसरे सवार क्लीनर को बमुश्किल काफी मशक्कत के बाद निकला गया जिसे गम्भीर हालत में जिला अस्तपाल में भर्ती कराया गया।
 थाना बांदरी अंर्तगत पाली से पिडुआ मार्ग के महोली गांव के पास एक ट्रक आनियंत्रण होकर पुलिया में जा गिरा जिसमें ट्रक चालक की मौके पर दबकर मौत हो गई। जबकि क्लींजर को गंभीर अवस्था में 108 की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालथौन भर्ती किया गया।
 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक एच आर 69 सी 6984 रायपुर से दिल्ली जा रहा था जिसमें लोहे की प्लेट भरी हुई थी। जिसमे दो लोग सवार थे चालक अपने गांव सगौनी जा रहे थे जो तेज रफ्तार में होने के कारण अनियंत्रित होकर जामनी नदी के पुल में जा गिरा। जिसमें ट्रक चालक मेघराज पिता मुन्ना यादव 35 बर्ष  की नीचे फसने से दर्दनाक मौत हो गई।  मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन द्वारा ट्रक चालक को बड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी  क्रेन की द्वारा ट्रक के नीचे से निकाला गया। जबकि रामकेश पिता देवी यादव 23 वर्ष निवासी सागौनी गंभीर रूप से घायल हो  गये। मौके पर पुलिस प्रशासन पहुचकर मर्ग कार्यवाही कर शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

Share:


Related Articles


Leave a Comment