सीधी से यूपी भेजा जा रहा दौ सौ क्विंटल शासकीय गेहूं पकड़ा
शासकीय खाद्यान तस्करी के बड़े गिरोह का किया पर्दाफाश किया रीवा पुलिस ने
खबर नेशन / Khabar Nation
रीवा पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह के निर्देश पर एएसपी मऊगंज सुरेंद्र कुमार जैन ने गला तस्करी के बड़े गिरोह का किया पर्दाफाश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कालाबाजारी पर नियंत्रण करने के संबंध में दिए गए निर्देश के बाद रीवा पुलिस की बड़ी कर्यवाई हनुमाना- सीधी रोड पर टोल टैक्स नाके के पास एएसपी ने दो ट्रकों को पीछे की तरफ से चिपके हुए देखा जो सड़क के किनारे खड़े थे , इस संबंध में जानकारी ली तो पाया गया कि सीधी जिले के मुकेश साहू अपने ट्रक क्रमांक mp53 HA 2096 से गेहूं की बोरियां विशंभर प्रसाद गुप्ता के ट्रक एमपी 20 एचबी 1690 में ट्रांसफर कर रहे थे ,पूछताछ पर यह पाया गया कि विशंभर प्रसाद गुप्ता का यह ट्रक लालबहादुर गुप्ता लेकर आया था और इनके द्वारा गेहूं स्वस्तिक रोलर मिल रामनगर बनारस में सप्लाई किया जाना था, इस माल को सप्लाई किए जाने में सतना टिकुरिया टोला का दलाल कैलाश केसरवानी है। पुलिस ने दोनों ट्रकों को जप्त कर लिया है और शासकीय सप्लाई की 420 गेहूं की बोरी जिसमें 210 क्विंटल गेहूं है, उसको बरामद कर लिया गया है सभी आरोपी गणों के विरुद्ध ईसी एक्ट एवं धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। गरीबों को बाटने वाले गेहूं की कालाबाजारी कर दी गई थी। यह माल सीधी जिले की चुरहट समिति का है अतः कलेक्टर सीधी को भी इस संबंध में सूचना दी जावेगी। कार्रवाई के दौरान एडिशनल एसपी सुरेंद्र कुमार जैन के साथ खटखरी चौकी प्रभारी शिवानी गर्ग एवं हनुमाना थाना प्रभारी गौरव नेमा आरक्षक चालक, रवि पाठक आरक्षक चालक गोकुल, गनमैन आरक्षक लखन सिंह मार्को एवं थाने के अन्य स्टाप शामिल रहा।