विदिशा में सड़क हादसा तीन घायल
Khabar Nation/ खबर नेशन
विदिशा। करैयाखेड़ा रोड पर रहने वाला एक परिवार उदयगिरी में जैन मंदिर में दर्शन करने जा रहा था। उसी समय चार पहिया वाहन की चपेट में आकर बाइक पर सवार तीन व्यक्ति घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार करैयाखेड़ा रोड निवासी 55 वर्षीय नवीन जैन पुत्र बाबूलाल जैन अपनी मौसी 70 वर्षीय विमलाबाई और 12 वर्षीय नातिन कशिश जैन के साथ बाइक से उदयगिरी स्थित जैन मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। मंगलवार की दोपहर तीन बजे के लगभग दूसरी तरफ से आ रहे एक ट्रक क्रमांक एचआर 55-व्ही 8093 ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार तीनों व्यक्तियो को चोट आई है। विमलाबाई को गंभीर चोट आई हैं। 108 एम्बूलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। नवीन जैन ने ट्रक चालक से ट्रक के ओरिजनल कागज अपने साथ रख लिए। उनका कहना था कि पुलिस पर उन्हें विश्वास नहीं है। जब तक ट्रक चालक पर कड़ी कार्यवाही नहीं होती तब तक वे यह कागज नहीं देंगे।